{"_id":"69a319dcbee014b29a091ea2","slug":"jhansi-on-the-day-of-retirement-a-railway-employee-committed-suicide-by-getting-hit-by-a-train-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: रिटायरमेंट के दिन रेलकर्मी ने ट्रेन से कटकर दी जान, परिजन नहीं बता सके वजह, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: रिटायरमेंट के दिन रेलकर्मी ने ट्रेन से कटकर दी जान, परिजन नहीं बता सके वजह, छानबीन में जुटी पुलिस
Sat, 28 Feb 2026 10:07 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:07 PM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह शंटिंग लाइन नंबर 8 पर शंटिंग के समय गाड़ी के आगे निकलने पर अचानक छोटेलाल उसके आगे पटरी पर जाकर लेट गए। आसपास के लोगों के समझ पाने से पहले गाड़ी उनके ऊपर से गुजर गई।
विज्ञापन
छोटेलाल की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
रेल वैगन मरम्मत कारखाना में तैनात टेक्नीशियन ग्रेड वन छोटेलाल यादव (60) ने शनिवार को रिटायरमेंट के दिन ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। रेलकर्मी के सुसाइड कर लेने की खबर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तव सहित अन्य रेल अफसर भी पहुंच गए। परिजन भी रोते-बिलखते आ गए। वह सुसाइड की वजह नहीं बता सके। प्रेमनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छोटेलाल प्रेमनगर थाना के खातीबाबा मोहल्ले में परिवार के साथ रहते थे। कारखाना के एसएसई जयंत तिवारी ने बताया कि छोटेलाल की 27 फरवरी को 14 से 22 बजे की शिफ्ट में ड्यूटी थी। शनिवार को उनकी सेवा का आखिरी दिन था। उनकी ड्यूटी सुबह 8 बजे थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह शंटिंग लाइन नंबर 8 पर शंटिंग के समय गाड़ी के आगे निकलने पर अचानक छोटेलाल उसके आगे पटरी पर जाकर लेट गए। आसपास के लोगों के समझ पाने से पहले गाड़ी उनके ऊपर से गुजर गई। उनका शरीर धड़ से अलग हो गया। यह देख वहां चीख-पुकार मच गई।
हादसे की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में रेल कर्मी जमा हो गए। रेल अफसर भी आ गए। आरपीएफ एवं प्रेमनगर पुलिस को बुला लिया गया। परिवार के लोग कुछ देर में रोते-बिलखते पहुंच गए। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि सुसाइड की वजह अभी तक परिजन साफ तौर पर कुछ बता नहीं सके। इसकी जांच कराई जा रही है।