{"_id":"66f68b64a81acab2110a94e7","slug":"jhansi-no-penalty-for-being-caught-without-ticket-mobile-ticket-system-will-start-from-jhansi-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं देनी होगी पेनल्टी: ट्रेन में बिना टिकट पकड़े जाने पर नहीं लगेगा जुर्माना, रेलवे ने शुरू की ये व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं देनी होगी पेनल्टी: ट्रेन में बिना टिकट पकड़े जाने पर नहीं लगेगा जुर्माना, रेलवे ने शुरू की ये व्यवस्था
Fri, 27 Sep 2024 04:09 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:09 PM IST
सार
झांसी रेल मंडल में जनवरी से शुरू होने वाली मोबाइल टिकट व्यवस्था में बिना टिकट पकड़े जाने पर यात्रियों को जुर्माना नहीं लगेगा, बल्कि मौके पर ही टिकट बनवाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
रेलगाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेल ने बिना टिकट यात्रा करने वाले जनरल कोच यात्रियों के लिए एक नई और सुविधाजनक व्यवस्था शुरू करने का फैसला लिया है। झांसी मंडल में जनवरी से यात्रियों को बिना जुर्माना भरे टिकट बनाने की सुविधा मिलेगी। यह व्यवस्था पहली बार लागू की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को उनके कर्तव्य का बोध कराना है।
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों, होली, दीवाली और शादियों के मौसम में ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में यात्री बिना टिकट यात्रा करते हैं। पहले, ऐसे यात्रियों को पकड़े जाने पर किराये से जुर्माना भरना पड़ता था। लेकिन अब अगर कोई यात्री बिना टिकट पकड़ा जाता है, तो वह मौके पर ही टीटीई से निर्धारित किराए पर जनरल टिकट बना सकेगा। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए टीटीई को हैंड हेल्ड टिकट वेंडिंग मशीनें दी जाएंगी।
विज्ञापन
झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने बताया कि 25 लाख रुपये की लागत से 47 हैंड हेल्ड मशीनें खरीदी गई हैं, जिन्हें जनवरी में महाकुंभ और अन्य मेलों के दौरान उपयोग में लाया जाएगा। इस पहल से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि रेलवे को भी अधिक राजस्व प्राप्त होगा।
विज्ञापन
इस नई व्यवस्था के तहत यदि यात्री फिर भी टिकट नहीं बनवाते हैं, तो नियमों के अनुसार उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। यह कदम भारतीय रेल द्वारा यात्रियों को सही दिशा में प्रेरित करने और बिना टिकट यात्रा की समस्या को हल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।