{"_id":"606766c7052c070b933c9319","slug":"jhansi-news-sonu-sood-will-help-yet-another-ailling-kid","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : साल भर के बच्चे के लिए मसीहा बने सोनू सूद, कराएंगे दिल का ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : साल भर के बच्चे के लिए मसीहा बने सोनू सूद, कराएंगे दिल का ऑपरेशन
Sat, 03 Apr 2021 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:17 AM IST
सार
- नंदनपुरा निवासी अहमद के दिल में है छेद, अभिनेता ने इलाज के लिए मुंबई बुलाया
विज्ञापन
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के रहने वाले एक साल के बच्चे अहमद के लिए सोनू सूद मसीहा बनकर सामने आए हैं। बच्चे के दिल में छेद है और आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते परिजन भी इलाज कराने में अक्षम हैं। इसकी जानकारी होने पर अभिनेता ने बच्चे को मुंबई बुलाया है। चार अप्रैल को बच्चे का इलाज शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नंदनपुरा निवासी नसीम मजदूरी करके अपना परिवार चलाते हैं। हाल ही में उन्हें पता चला कि उनके एक साल के बच्चे अहमद के दिल में छेद है। डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी मगर आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उन्होंने असमर्थता जाहिर कर दी। इसी बीच 'उम्मीद रोशनी की' संस्था को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
संस्था की सदस्य एवं शिक्षिका सुष्मिता गुप्ता ने सोशल मीडिया के जरिए सोनू सूद से संपर्क साधा। अभिनेता ने बच्चे की बीमारी से जुड़े कागजात मंगवाए। अब सूद ने बच्चे को इलाज के लिए मुंबई बुला लिया है।
विज्ञापन
तीन अप्रैल को परिजन बच्चे को लेकर मुंबई रवना होंगे। चार अप्रैल को बच्चे का इलाज शुरू हो जाएगा। इससे परिजनों ने काफी राहत की सांस ली है। संस्था के जरिए जानकारी होने पर फिल्म अभिनेता ने इससे पहले भी झांसी निवासी एक साल के लकी का हार्ट का ऑपरेशन कराया था।