फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi News: In a dispute over money, bullets were fired, three including woman injured

Jhansi News : खुले पैसे को लेकर हुए विवाद में गोलियां दागीं, महिला समेत तीन घायल

Sat, 16 Jul 2022 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Jul 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Jhansi News: In a dispute over money, bullets were fired, three including woman injured
demo pic...

झांसी के मोंठ थाना इलाके के गांव बम्हरौली में शुक्रवार की रात गोलियों की आवाज से सनसनी मच गई। दुकान पर सिगरेट लेने पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने खुले पैसे को लेकर हुए विवाद में तमंचों से गोलियां दाग दीं, जिससे महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद भागते हुए एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। वहीं, घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें देर रात मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मुहल्ला आजादनगर निवासी हजरत अली फायर ब्रिगेड ऑफिस के पास एक लड़की के खोखे में गुटखा, सिगरेट की दुकान खोले हुए हैं। शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे हजरत अली, उनकी पत्नी कुरैशा, परिवार की रेशमा व उसका पति आरिफ दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दरम्यान एक बाइक पर सवार तीन लोग दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकान में बैठी महिला से सिगरेट मांगी। 90 रुपये की सिगरेट लेने के बाद उन्होंने 500 का नोट थमाया।
विज्ञापन


इस बीच खुल्ले पैसे को लेकर विवाद होने लगा। गुस्साए बाइक सवारों ने तमंचे निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोली लगने से हजरत अली ,आरिफ और कुरैशा घायल हो गए। इससे वहां चीखपुकार मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बाइक सवार दो बदमाश भाग गए, जबकि दतिया निवासी देवेंद्र कुशवाहा को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जिसकी जमकर खबर ली गई। इससे वह भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, उसे छुड़ाने के लिए भी बाइक से भागे बदमाशों ने फायरिंग की। इसके बाद वे तेज गति से गाड़ी दौड़ाते हुए भाग निकले। घायलों को इलाज के लिए मोंठ के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, मौके से पकड़े गए आरोपी को भी इलाज के लिए मेडिकल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed