Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: NCC cadets of Bundelkhand University launched a road safety campaign.

Jhansi: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने चलाया रोड सेफ्टी अभियान, वाहन चालकों को किया अवेयर

Fri, 16 Jan 2026 09:03 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 16 Jan 2026 09:03 PM IST
सार

एनसीसी कैडेट्स ने आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देकर उन्हें स्वयं की तथा दूसरों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

विज्ञापन
Jhansi: NCC cadets of Bundelkhand University launched a road safety campaign.
मुख्य सड़क पर वाहन चालकों को जागरूक एनसीसी कैडेट्स - फोटो : स्वयं

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी प्रोफेसर सुनील कुमार कविया के निर्देशन में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा रोड सेफ्टी वीक के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से सड़क पर चल रहे लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित रूप से वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन



एनसीसी कैडेट्स ने आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देकर उन्हें स्वयं की तथा दूसरों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर 56 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रशांत कक्कड़ ने अपने वक्तव्य में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक होने का प्रमाण है। एनसीसी कैडेट्स द्वारा चलाया गया यह जागरूकता अभियान समाज में सुरक्षित यातायात व्यवहार विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। इस प्रकार के अभियानों से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। इसी दौरान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एनसीसी से हेमन्त चंद्रा ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य केवल सैन्य प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि समाज को जागरूक और सुरक्षित बनाना भी है। सड़क सुरक्षा अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति सजग करना हमारा कर्तव्य है, ताकि सभी लोग सुरक्षित यात्रा कर सकें। इस अवसर पर सीनियर अंडर ऑफिसर एल्म खान, अंडर ऑफिसर अभिनव तिवारी कैडेट हर्ष निखिल, दीक्षांत, अभय, राधा, अनन्या आदि कैडेट्स उपस्थित रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed