फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Names of 20 big defaulters made public

Jhansi: सार्वजनिक किए गए 20 बड़े बकायेदारों के नाम, टैक्स न चुकाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने शुरू की सख्ती

Wed, 10 Dec 2025 06:30 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 10 Dec 2025 06:30 AM IST
सार

नगर निगम प्रशासन ने कुछ दिनों पहले बड़े बकायेदारों की सूची जारी की थी। इनको एक सप्ताह की मोहलत दी गई थी लेकिन समय बीत जाने के बावजूद अधिकांश भवन स्वामियों ने संपर्क नहीं किया। इस पर इन लोगों की सूची सार्वजनिक कर दी।

विज्ञापन
Jhansi: Names of 20 big defaulters made public
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खस्ता माली हालत से जूझ रहे नगर निगम ने वसूली बढ़ाने के लिए मंगलवार को हाउस टैक्स के 20 बड़े बकायेदारों के नाम चौराहों पर सार्वजनिक करते हुए स्मार्ट सिटी एलईडी से प्रसारित करना शुरू कर दिया। निगम प्रशासन का कहना है कि हाउस टैक्स जमा करने में कोताही करने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन ने कुछ दिनों पहले बड़े बकायेदारों की सूची जारी की थी। झोकनबाग का प्रकाश रीजेंसी, रामजीत छावड़ा, अविनाश, गोदावरी बाई, राजेंद्र जगन्नाथ प्रसाद, संध्या देवी, कन्हैयालाल, जय बालाजी, अशोक होटल, मस्जिद मार्केट, खेत सिंह, केजीएन गेस्ट हाउस, राम सहाय यादव, कैलाश साहू, रितांसी मैरिज गार्डन, काशीराम कुशवाहा, भारत सिंह कुशवाहा एवं दुर्गिया के नाम शामिल हैं। इनको एक सप्ताह की मोहलत दी गई थी लेकिन समय बीत जाने के बावजूद अधिकांश भवन स्वामियों ने संपर्क नहीं किया। इसके बाद निगम प्रशासन ने इन बकायेदारों की सूची चौराहों पर सार्वजनिक कर दी। मंगलवार को इलाइट चौराहा, बीकेडी, मेडिकल कॉलेज के पास समेत अन्य इलाकों में इनका प्रसारण हुआ।
विज्ञापन


नगर आयुक्त आकांक्षा राणा का कहना है कि बकायेदारों से सख्ती की जाएगी। टैक्स न चुकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed