{"_id":"6a01756376aee5386e064e72","slug":"jhansi-murder-case-nephew-strangled-folk-singer-aunt-after-she-blackmailed-him-for-money-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चाची-भतीजे का अफेयर: कत्ल, जेल और ब्लैकमेल, प्रमोद ने इसलिए लवली को मारकर जलाया; लोक गायिका हत्याकांड की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाची-भतीजे का अफेयर: कत्ल, जेल और ब्लैकमेल, प्रमोद ने इसलिए लवली को मारकर जलाया; लोक गायिका हत्याकांड की कहानी
Mon, 11 May 2026 01:15 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 11 May 2026 01:15 PM IST
सार
झांसी के लोक गायिका हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लोक गायिका के रिश्ते में लगने वाले भतीजे को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि दोनों के बीच संबंध थे। दोनों एक शख्स की हत्या के आरोप में जेल जा चुके थे। इस मामले में वो भतीजे को ब्लैकमेल करती थी। वो दो लाख रुपये लेने के बाद पचास हजार मांग रही थी।
विज्ञापन
Jhansi Murder Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में लोक गायिका लाड़कुंवर उर्फ लवली मौर्या की हत्या रिश्ते में भतीजा लगने वाले प्रमोद कुशवाहा ने ही गला घोंटकर की थी। सुराग मिलने पर प्रमोद को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वह टूट गया।
उसने पुलिस को बताया कि लवली उसके खिलाफ गवाही की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करके रुपये ऐंठती थी। करीब दो लाख रुपये वह दे चुका था, पचास हजार रुपये फिर मांग रही थी। इस वजह से उसने हत्या कर दी।
थाना उल्दन के पठरगुवा गांव में 8 मई की दोपहर लवली का अधजला शव बरामद हुआ था। पास में बीयर एवं शराब की बोतलें पड़ी हुई थीं। पुलिस ने जब लवली का कॉल रिकॉर्ड निकाला तो आखिरी बात प्रमोद के साथ हुई थी। पुलिस प्रमोद को तलाशने लगी।

रविवार सुबह पुलिस ने प्रमोद को हिरासत में ले लिया। कुछ देर में ही उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में उसने लवली के साथ मिलकर बरुआसागर निवासी दिनेश राय की पानी में डुबोकर हत्या कर दी थी।
हत्याकांड में जेल गए थे तीन आरोपी
इस मामले में लवली, प्रमोद समेत तीन लोग जेल भी गए थे। यह मामला अभी कोर्ट में है। 7 मई को सुनवाई में तीनों शामिल हुए थे। लवली इस मामले की अहम गवाह थी। वह प्रमोद को इस मामले में गवाही देकर फंसाने की धमकी देती थी।

दो लाख रुपये दे चुका था प्रमोद
पुलिस के मुताबिक, इसकी आड़ में ब्लैकमेल करके प्रमोद से पैसा वसूल रही थी। प्रमोद दो लाख रुपये दे चुका था। वह पचास हजार रुपये और मांग रही थी। 18 मई को अगली सुनवाई तक पैसा न मिलने पर गवाही देने की धमकी दे रही थी।

पुलिस के मुताबिक प्रमोद ने 8 मई को पैसा देने के बहाने उसे बुलाया। शाम करीब सात बजे दोनों अलग-अलग गांव से निकले। प्रमोद ने बीयर और शराब खरीदी। दोनों पठरगुवा इलाके में पहुंचे। दोनों ने पहले जमकर शराब पी।
जानबूझकर प्रमोद ने उसे ज्यादा शराब पिला दी। जब लवली मदहोश हो गई, उसी दौरान मौका मिलने पर प्रमोद ने उसका गला घोंट दिया। पहचान छुपाने के लिए शव जलाने की कोशिश। वहां से भागकर प्रमोद घर आ गया था।
एसपी सिटी प्रीति सिंह का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में वारदात में शामिल होने की बात कबूल की है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
लवली के साथ संबंध का प्रमोद की पत्नी करती थी विरोध
लवली और प्रमोद दूर के रिश्ते में चाची-भतीजे लगते थे। उनका घर भी अगल-बगल था। लवली की हत्या के बाद छानबीन के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाली बात मालूम चली। परिजनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि लवली और प्रमोद के बीच निजी रिश्ते बन गए थे।

दोनों अक्सर मिलते-जुलते थे। इस वजह से ही प्रमोद हत्या में शामिल हुआ था। प्रमोद की पत्नी को भी दोनों के रिश्ते का पता चल गया था। वह इसका विरोध करती थी। इस वजह से दोनों अक्सर गांव से बाहर मिलते थे।
फोन पर उनकी लंबी बात होती थी। लवली के पैसा मांगने से प्रमोद परेशान हो गया। दिनेश राय का प्लॉट बेचने पर उनको आठ लाख रुपये मिले थे। यह पैसा भी लवली ने अपने पास रख लिया था।
बीयर की केन से हत्यारोपी तक पहुंची पुलिस
घटना स्थल बेहद ही सुनसान इलाके में है। आसपास कोई कैमरा भी नहीं लगा है। फसल कट जाने से वहां जाने वाला भी कोई नहीं था। ऐसे में पुलिस के लिए सबसे बड़ी मददगार घटना स्थल के आसपास पड़ी बीयर की केन और शराब की बोतल बनी।

बीयर की केन का नंबर स्कैन करने पर शराब की दुकान का पता चला। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी प्रमोद ही दिखाई दिया। जब कॉल रिकॉर्ड निकाला गया तब लवली और प्रमोद के बीच लंबी बातचीत का साक्ष्य मिला।