फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Municipal Corporation tops in revenue collection in the state

Jhansi News: प्रदेश में राजस्व वसूली में झांसी नगर निगम अव्वल

Fri, 11 Aug 2023 11:49 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Jhansi Municipal Corporation tops in revenue collection in the state
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। वित्तीय वर्ष 2023-24 में अप्रैल से जुलाई 2023 तक राजस्व वसूली में झांसी नगर निगम प्रदेश में अव्वल आया है। नगर निगम ने 37.35 फीसदी राजस्व वसूली की है। सहारनपुर नगर निगम दूसरे और लखनऊ तीसरे पायदान पर है।
नगर निगम द्वारा बकायेदारों को नोटिस जारी करके कुर्की की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। साथ ही कई सरकारी विभागों का भी शासन स्तर पर पैरवी करके भुगतान करवाया। विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज समेत कई सरकारी विभागों ने सालों बाद लाखों रुपये जमा किया। इसी का परिणाम रहा कि अब नगर निगम राजस्व वसूली में प्रथम पायदान पर पहुंच गया है। प्रदेश में झांसी ने इस वित्तीय वर्ष में 37.35 फीसदी राजस्व वसूली की है। 36.24 फीसदी के साथ सहारनपुर नगर निगम दूसरे, 34.57 फीसदी पर लखनऊ तीसरे पायदान पर है। महज 6.04 फीसदी राजस्व वसूली करने पर अलीगढ़ सबसे निचले यानी 17वें स्थान पर है।
विज्ञापन



10-10 लाख से बड़े बकाएदारों को चिह्नित किया गया। कई बकाएदारों ने 20-20 साल से गृहकर जमा नहीं किया था। इनसे गृहकर जमा करवाया गया। झांसी अब प्रदेश में राजस्व वसूली में टॉप पर आ गया है। - पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed