फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Municipal Corporation supervisor's head smashed for refusing to drink alcohol

Jhansi: शराब पीने से मना करने पर नगर निगम के सुपरवाइजर का सिर फोड़ा, प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी

Wed, 16 Sep 2026 11:09 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 16 Sep 2026 11:09 AM IST
सार

सुपरवाइजर ने पुलिस को बताया कि बिजौली तालाब पर कुछ लोग शराब पी रहे थे। गाड़ियां सड़क के बीच खड़ी की गई थीं। जिसका विरोध करने पर युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Jhansi: Municipal Corporation supervisor's head smashed for refusing to drink alcohol
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत संवारे गए बिजौली तालाब के पास शराब पी रहे युवकों ने विवाद होने पर नगर निगम के सुपरवाइजर का लोहे की रॉड से मारकर सिर फोड़ दिया। घायल सुपरवाइजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी तहरीर पर प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


नगर निगम के जोन-दो हंसारी में तैनात सुपरवाइजर अविनाश सेंगर ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब 7:05 बजे वह बिजौली तालाब गए थे। यहां कुछ लोग शराब पी रहे थे। गाड़ियां सड़क के बीच खड़ी की गई थीं। शराब पीने से मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर देवेंद्र राजपूत समेत तीन युवकों ने उस हमला कर दिया। लोहे की रॉड मारकर सिर फोड़ दिया। उसने बिजौली चौकी जाकर सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय के मुताबिक घायल सुपरवाइजर की तहरीर पर आरोपी देवेंद्र राजपूत समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed