{"_id":"6a6226d3cfddec0c110fa6bb","slug":"jhansi-motorcyclist-killed-and-companion-injured-after-being-hit-by-a-car-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल, बरल बाईपास तिराहे के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल, बरल बाईपास तिराहे के पास हुआ हादसा
Thu, 23 Jul 2026 08:06 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:06 PM IST
सार
चिरगांव थाना इलाके में बरल बाईपास के पास कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि, उसका साथी घायल हो गया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बृहस्पतिवार की सुबह चिरगांव थाना इलाके में बरल बाईपास के पास कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि, उसका साथी घायल है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम टांड़ा निवासी महेंद्र सिंह (55) बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से चिरगांव की ओर आ रहे थे। उनके साथ 70 वर्षीय हनुमंत सिंह भी बाइक पर सवार थे। सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे बरल बाईपास तिराहे के निकट सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, हनुमंत सिंह घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन चिरगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
चिरगांव थाने के उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।