फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi me 15 sal purane sava lakh vahno pr lagega green tex

झांसी में पंद्रह साल पुराने सवा लाख वाहनों पर लगेगा ग्रीन टैक्स

Thu, 08 Apr 2021 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
jhansi me 15 sal purane sava lakh vahno pr lagega green tex
झांसी में अब 15 साल पुराने वाहनो पर ग्रीन टैक्स लगेगा। - फोटो : ???? ????
झांसी में पंद्रह साल पुराने सवा लाख वाहनों पर लगेगा ग्रीन टैक्स
विज्ञापन

झांसी। जिले में प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के लिए अब पंद्रह साल पुराने वाहनों के स्वामियों से ग्रीन टैक्स वसूल किया जाएगा। इनसे नवीनीकरण के दौरान पंजीकरण शुल्क का 10 फीसदी अतिरिक्त कर लिया जाएगा। इस प्रक्रिया में महानगर के 126208 वाहन स्वामी आएंगे।

पंद्रह साल पुराने वाहनों को सड़क से हटाने के लिए कई बार निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इन वाहनों के संचालन के चलते पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। ऐसे में शासन ने 15 साल पुराने वाहनों से ग्रीन टैक्स वसूल करने के निर्देश दिए हैं। जिले में सवा लाख वाहन स्वामियों से यह धनराशि पंजीकरण के 10 फीसदी शुल्क के तौर पर वसूल की जाएगी। इस मद में आने वाले राजस्व को सरकार पर्यावरण संबंधित कामों और योजनाओं पर खर्च करती है। वहीं, इस कर की वसूली सीएनजी और खेती से जुड़े वाहनों से नहीं की जाएगी। इसे लेकर निर्देश मिलने के बाद विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। साथ ही 15 साल पूरा करने वाले वाहन स्वामियों को नवीनीकरण के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 15 साल पुराने वाहनों के नवीनीकरण पर ग्रीन टैक्स लगाने के निर्देश मिले हैं। इसके लिए वाहन स्वामियों को सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed