{"_id":"62d27acba8a702091f1efc8c","slug":"jhansi-married-woman-murdered-by-drinking-acid-for-not-fulfilling-dowry-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: दहेज की मांग पूरी ना करने पर विवाहिता की तेजाब पिलाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: दहेज की मांग पूरी ना करने पर विवाहिता की तेजाब पिलाकर हत्या
Sat, 16 Jul 2022 02:16 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 16 Jul 2022 02:16 PM IST
विज्ञापन
हुस्ना की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नवाबाद थाना इलाके में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की तेजाब पिलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में पति समेत ससुराल के साथ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जालौन के तोपखाना मोहल्ला निवासी नेहा (24) और हुस्ना (22) की शादी 2019 में झांसी में हुई थी। नेहा की शादी कपूर टेकरी निवासी शकील शाह और और हुस्ना की अफजल शाह से हुई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों बहनों का ससुरालियों द्वारा उत्पीड़न किया जाने लगा था इससे परेशान होकर हुस्ना अपने मायके में रहने लगी थी, जबकि उसकी बहन नेहा ससुराल में रह रही था। भाई सिकंदर ने आरोप लगाया कि 14 जुलाई की रात उसकी बहन को ससुरालियों ने तेजाब पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी झांसी पहुंच गए। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शकील समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन