फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi man fired at woman who is friend of his transgender friend woman narrowly escape

दोस्ती में दरार: जय हिंद और किन्नर चांदनी के बीच बढ़ी दूरियां, युवक ने महिला मित्र को जिम्मेदार ठहराते हुए मारी गोली

Wed, 04 May 2022 04:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 04 May 2022 04:18 PM IST
सार

मंजू घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान जय हिंद ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली मंजू के सिर के ऊपर लगी। जिससे वह बाल-बाल बच गई। जय हिंद गालियां देते हुए वहां से भाग गया। घटना की सूचना मंजू ने सदर बाजार पुलिस को दी।

विज्ञापन
Jhansi man fired at woman who is friend of his transgender friend woman narrowly escape
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में किन्नर के दोस्त पर युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिया जिसमें वह बाल-बाल बच गई। हमले के बाद आरोपी तमंचा लेकर मौके से फरार हो गया। महिला ने सदर थाना में आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


सदर बाजार थाना क्षेत्र निवासी मंजू किन्नरों के बीच सुधार कार्य करती है। करीब 8 साल पहले उनकी पहचान चांदनी नामक किन्नर से हुई। इसके बाद उसकी दोस्ती चांदनी के दोस्त मऊरानीपुर के निवासी जयहिंद श्रीवास पुत्र मुरलीधर श्रीवास से हो गई।
विज्ञापन


महिला से दोस्ती के बाद चांदनी के व्यवहार में बदलाव आ गया। इससे चांदनी और जयहिंद के बीच दूरी आने लगी। जयहिंद इसके लिए मंजू को जिम्मेदार मानने लगा। बीती रात इससे नाराज होकर जय हिंद मंजू को मारने तमंचा लेकर उसके घर जा धमका।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजू घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान जय हिंद ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली मंजू के सिर के ऊपर लगी। जिससे वह बाल-बाल बच गई। जय हिंद गालियां देते हुए वहां से भाग गया। घटना की सूचना मंजू ने सदर बाजार पुलिस को दी। मंजू की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर बाजार इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह तक्खर के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed