{"_id":"69015b12c264aab5f002c5fa","slug":"jhansi-man-arrested-for-fraud-of-rs-4-5-crore-in-chennai-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: चेन्नई में साढ़े चार करोड़ की ठगी करने वाला गिरफ्तार, झांसे में लेकर कारोबारी के खाते से निकाली थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: चेन्नई में साढ़े चार करोड़ की ठगी करने वाला गिरफ्तार, झांसे में लेकर कारोबारी के खाते से निकाली थी रकम
Wed, 29 Oct 2025 05:39 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 29 Oct 2025 05:39 AM IST
सार
पुलिस को मनीष के झांसी में होने की बात पता चली। उसे तलाशते हुए चेन्नई पुलिस सोमवार को यहां पहुंची। एसएसपी से मिलकर मदद मांगी। इसके बाद झांसी एवं चेन्नई पुलिस ने मनीष को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
मऊरानीपुर के कुरैचा गांव से चेन्नई पुलिस ने साइबर जालसाज को गिरफ्तार किया है। जालसाज ने चेन्नई के एक कारोबारी को डरा-धमकाकर उनसे करीब साढ़े चार करोड़ रुपये ठग लिए थे। जालसाजी के लिए उसने चर्चित जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले का भी सहारा लिया। कारोबारी की शिकायत के बाद चेन्नई पुलिस उसे तलाश रही थी।
एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक थाना मऊरानीपुर के कुरैचा निवासी मनीष कुमार अहिरवार बेहद शातिर है। कुछ समय से वह तमिलनाडु में रह रहा था। उसने अपने साथियों से मिलकर चेन्नई निवासी एस श्रीवत्सन (73) को जेट एयरवेज के नरेश गोयल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए धमकाया। जालसाजों ने सीबीआई, ईडी, प्रवर्तन निदेशालय के नकली दस्तावेज भी उनको दिखाए। इससे घबराकर श्रीवत्सन ने जालसाजों को बैंक खाते समेत निवेश एवं अन्य वित्तीय स्थिति के बारे में बता दिया। इसके बाद जालसाजों ने झांसा देकर उनके बैंक खाते से 4.15 करोड़ रुपये निकाल लिए। ठगी का पता लगने पर श्रीवत्सन ने चेन्नई क्राइम ब्रांच में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस उनको तलाश रही थी।
पुलिस को मनीष के झांसी में होने की बात पता चली। उसे तलाशते हुए चेन्नई पुलिस सोमवार को यहां पहुंची। एसएसपी से मिलकर मदद मांगी। इसके बाद झांसी एवं चेन्नई पुलिस ने मनीष को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। चेन्नई पुलिस उसे लेकर रवाना हो गई।