फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Last date for Prime Minister Crop Insurance Scheme is 31st December

Jhansi: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, किसान इस तरह कर सकते हैं आवेदन

Mon, 15 Dec 2025 07:50 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 15 Dec 2025 07:50 PM IST
सार

किसान अपनी फसलों का बीमा कराने के लिए जरूरी दस्तावेज लेकर जनसेवा केंद्र, संबंधित बैंक शाखा और फसल बीमा पोर्टल www.pmfby.gov.in से 31 दिसंबर तक बीमा करा सकते हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Last date for Prime Minister Crop Insurance Scheme is 31st December
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवेदन। - फोटो : Istock

विस्तार

रबी मौसम 2025-26 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। ऋणी कृषक का बीमा संबंधित शाखा से किया जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि रबी मौसम में कृषकों द्वारा जिस फसल पर केसीसी बनाया गया है, उसके अलावा यदि कोई अन्य फसल की बोआई की जाती है तो उसकी सूचना संबंधित शाखा को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन


यह हैं जरूरी दस्तावेज
एडीएम ने बताया कि गैर ऋणी किसान अपनी फसलों का बीमा कराने के लिए जरूरी दस्तावेज (आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि संबंधित दस्तावेज, फसल बोआई प्रमाणपत्र और मोबाइल नंबर) लेकर जनसेवा केंद्र, संबंधित बैंक शाखा और फसल बीमा पोर्टल www.pmfby.gov.in से 31 दिसंबर तक बीमा करा सकते हैं। बीमा कराने के लिए फसलवार किसान द्वारा इस रबी सीजन में प्रीमियम दर डेढ़ प्रतिशत बीमित राशि निर्धारित है। बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अतिवृष्टि के कारण खरीफ की फसल को हुए नुकसान के आकलन के लिए राजस्व और कृषि विभाग की टीमों ने प्लॉट-टू-प्लॉट सर्वे किया।
विज्ञापन



67607 किसानों को मिल चुकी सहायता राशि
एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि इफको टोकिया जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने 67607 किसानों को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 50.76 करोड़ की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया है। शेष कृषकों की क्षतिपूर्ति प्रक्रिया में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed