फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi-Lalitpur passenger canceled, daily commuters remain worried

Jhansi News: झांसी-ललितपुर पैसेंजर निरस्त, परेशान रहे दैनिक यात्री

Sat, 17 Dec 2022 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jhansi-Lalitpur passenger canceled, daily commuters remain worried
झांसी। झांसी-बीना रेल खंड के बीच तीसरी रेल लाइन के कार्य के लिए शनिवार को झांसी-ललितपुर पैसेंजर एवं ललितपुर-बीना पैसेंजर ट्रेन निरस्त रही। इन दोनों ट्रेनों के निरस्त होने से दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

इस रेल खंड में तीसरी रेल लाइन के निर्माण का काम करीब पूरा हो चुका है। अब सिग्नलिंग के लिए नॉन इंटर लॉकिंग का काम कराया जा रहा है। जिसके चलते शनिवार को हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12630) करीब एक घंटे विलंब से रवाना हुई। रेल अफसरों के मुताबिक रविवार से इस रेल खंड पर यातायात सामान्य हो जाएगा। वहीं, लखनऊ स्टेशन पर पॉवर एवं ट्रैफिक ब्लॉक होने से शनिवार को झांसी-लखनऊ पैसेंजर को भी निरस्त कर दिया गया। यह गाड़ी बीस दिसंबर तक के लिए निरस्त रहेगी। वहीं, झांसी-धौलपुर रेल खंड के बानमोर से सांक के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते झांसी-आगरा एक्सप्रेस भी शनिवार को निरस्त रही। कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस (18237) बीना से ग्वालियर के बीच करीब डेढ़ घंटे विलंब से रवाना हुई। कन्याकुमारी- निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12641) करीब डेढ़ घंटा देर से रवाना हुई। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि इस सेक्शन में भी रविवार से रेल यातायात बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed