फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi kanpur railway line track speed

झांसी - कानपुर रेल लाइन पर सौ किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ने लगीं ट्रेनें

Fri, 19 Mar 2021 02:17 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 19 Mar 2021 02:17 AM IST
सार

  • सीआरएस की हरी झंडी मिलते ही निकाली गई पहली ट्रेन गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस।
  • झांसी-कानपुर रेल लाइन पर भुआ, उरई और सरसोकी के बीच किया था निरीक्षण।

विज्ञापन
jhansi kanpur railway line track speed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी - कानपुर रेल लाइन पर 18 किलोमीटर डबल ट्रैक के कार्य का मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) के निरीक्षण के बाद हरी झंडी मिलते ही इस खंड पर सौ किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनों को दौड़ाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को सौ किलोमीटर की रफ्तार से निकाला गया।

विज्ञापन


बुधवार को सीआरएस मोहम्मद लतीफ ने झांसी- कानपुर रेल लाइन पर भुआ, उरई और सरसोकी रेलवे स्टेशन के मध्य 18 किलोमीटर रेल खंड का गहनता से निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद शाम को इस रेलखंड पर सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ाने की अनुमति दे दी गई थी। अधिकारियों की देखरेख में बृहस्पतिवार को पहली ट्रेन 05067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को सौ किलोमीटर की रफ्तार से निकाला गया। इसके बाद मालगाड़ियों को साठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से भी निकालना शुरू कर दिया गया है। अधिकारी भी ट्रेनों के संचालन पर नजर बनाए रहे।

विज्ञापन

मई तक पूरा होना है झांसी-उरई डबल ट्रैक का काम...

206 किलोमीटर लंबे झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर डबल लाइन डालने के काम तेजी से चल रहा है। अभी तक 24 किलोमीटर लंबे झांसी से पारीछा, 19 किलोमीटर पारीछा से नंदखास, 27 किलोमीटर पिरौना-एट और भुआ व 17 किलोमीटर सरसोकी व ऊसरगांव का काम पूरा हो चुका है। माना जा रहा है कि मई में यह सेक्शन बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद पुन: सीआरएस निरीक्षण होगा। सीआरएस निरीक्षण में पास होने पर 118 किलोमीटर का दोहरा ट्रैक ट्रेन संचालन के लिए खुल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed