फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi junior doctor wife corona positive find

झांसी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर की पत्नी कोरोना संक्रमित, हड़कंप

Wed, 01 Apr 2020 05:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Jhansi junior doctor wife corona positive find
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर की इंदौर में कार्यरत पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिली है। वह एक सप्ताह पहले तक झांसी में अपने पति के साथ थी। बुधवार को कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसने पति को सूचना दी तो मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। कॉलेज अधिकारियों ने जूनियर डॉक्टर को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। उनका सैंपल लेकर जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के जूनियर डॉक्टर की पत्नी इंदौर मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग में जूनियर चिकित्सक के पद पर कार्यरत है। 19 मार्च को वह अपने पति के पास 80 पीजी हॉस्टल में रुकी थी। पांच दिन ठहरने के बाद 24 मार्च को वह ट्रेन से इंदौर लौट गई। जब वह झांसी से जा रही थी तब उसे खांसी, जुकाम था। इंदौर जाने के बाद जब उसकी तबीयत और बिगड़ गई तो कोरोना वायरस की जांच कराई गई। बुधवार को रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई। उसने झांसी फोन करके अपने पति को इसकी जानकारी दी। पति ने कॉलेज के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि उसे भी गले में खराश है। यह जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन से लेकर डॉक्टरों, जूनियर डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ तक में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जूनियर डाक्टर को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। साथ ही कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लेकर केजीएमयू लखनऊ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed