फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi jan mahotsav

रफ्ता रफ्ता मेला हो रहा गुलजार

Mon, 21 Dec 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 21 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
jhansi jan mahotsav
झांसी। झांसी जन महोत्सव परंपरा के तहत क्राफ्ट मैदान में लगे मेले में धीरे-धीरे रौनक बढ़ने लगी है। देश के कोने-कोने से आए शिल्पकारों, देशी-विदेशी लजीज व्यंजनों के  कारीगरों, खेल खिलौनों के व्यापारियों ने स्टाल लगा लिए हैं। ऐेसे में लोग परिवार सहित मेला का लुत्फ उठाने से भी नहीं चूक रहे हैं।
विज्ञापन


आकर्षक विद्युत साज सज्जा, गूंजते फिल्मी देश भक्ति के गीत, बड़ी-बड़ी एलईडी पर दिखती पिक्चरें लोगों के  लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। चाइनीज, यूरोपीय व्यंजनों के अलावा देश के राजस्थान, चेन्नई, गुजरात के लजीज व्यंजन भी लोगों को ललचा रहे हैं। इन व्यंजनों को पचाने में ग्वालियर क ा हजामा चूर्ण व हींग, अजवायन, सौंठ मिश्रित पाचन गोलियां भी लोगों के लिए प्रिय बनी हुई हैं।
विज्ञापन


महोत्सव के मुख्य संयोजक राजीव राय, मेला प्रभारी दिनेश भार्गव, पुष्पेंद्र यादव, सौरभ रावत भांजे आदि ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया और मुक्ताकाशी मंच पर पंडाल व मंच व्यवस्था को देखा तथा प्रवेश, निकास व सिटिंग व्यवस्था पर मुख्य संयोजक ने विशेष निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मेला की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस अधीक्षक देहात दिनेश सिंह ने भी देखी। वहीं आयोजन के अध्यक्ष मुकुंद महरौत्रा आदि ने टीम के सदस्यों के साथ आमंत्रण पत्र को फाइनल किया। आयोजन समिति ने महोत्सव में तैनात पुलिस बल, फायर सेवा से जुडे़ लोगों के भोजन, चाय आदि की नि:शुल्क व्यवस्था की है।

पन्ना लाल जासूस सुलझाएगा आपकी समस्या
सब हेड- क्राफ्ट मेले में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना गधा सर्कस
झांसी। मिलिए पन्ना लाल जासूस से। पता लगाईए कि आपके पति क्या आपसे प्रेम करते हैं। पता लगाए कि आपको पैसे वाली ससुराल मिलेगी। झांसी जन महोत्सव के तहत क्राफ्ट मेले में लगे गधा सर्कस में रिंग मास्टर के इशारे पर एक गधा उक्त सवालों को इशारे से बताएगा।

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक दुर्ग की तलहटी में स्थित क्राफ्ट मैदान में लगे मेले में लोगों के मनोरंजन में गधा सर्कस चार चांद लगा रहा है। जासूसी के परिवेश में सजाधजा पन्ना लाल जासूस गधा न सिर्फ रिंग से निकल कर कुर्सियों पर बैठे दर्शकों की पहचान करता है, बल्कि हास्य-विनोद से भरे रिंग डांस आदि करतब दिखाने से भी नहीं चूकता।

गधा सर्कस टीम की रिंग मास्टर पिंकी राजपूत ने बताया कि 20 मिनट के शो में पन्ना लाल जासूस (गधा) दर्शकों के प्रश्नों का जवाब लोगों के समक्ष जाकर देता है, बल्कि बताता है कि उनमें सबसे सुंदर कौन है और कौन दर्शक अपनी पत्नी को अधिक प्रेम करता है। पिंकी के अनुसार पन्ना लाल जासूस ने अब तक देश के कई महोत्सव व मेलो में उपस्थिति दर्ज कराई है। इनमें भरत पुर मेला, खजुराहो महोत्सव, पुष्कर मेला आदि प्रमुख हैं। मेले में पन्ना लाल जासूस के करतबों को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

दर्शकों के दिल धड़का रहा भूत बंगला
घुप्प अंधेरा और ऑन डेट साउंड से गूंजती भयावह आवाजों के बीच लाल सुर्ख आंखों वाली चुडै़ल अगर आपका रास्ता रोक ले तो क्या हालत होगी। ऐसे ही दिल धड़काने वाले रोमांच से गुजरना हो तो भूत बंगला में आपका स्वागत है ।
भूत बंगला के छह दरवाजों से निकलने में भूत का सिर, उल्टा टंगा भूत, नकाब पोश भूत एक बारगी में हर किसी को डरा रहे हैं।

भूतों के जरिए दर्शकों को डराने आए राजीव के मुताबिक भूत बंगला क ो इस तरह से तैयार किया गया है, कि लोगों को लगे कि सचमुच भूतों की दुनिया में प्रवेश कर गए हैं। लगभग आधा दर्जन से ज्यादा भूतों के कृत्रिम कंकाल एवं पुतले घने अंधेरे में डरावने म्यूजिक के बीच लोगों का सांसे रोक देते हैं। भूत बंगला के किस दरवाजे पर कौन भूत डरा दे, यह दर्शक की किस्मत पर है। उनके मुताबिक प्रथम दिन भूत बंगला का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।


बाक्स
चित्रकला प्रदर्शनी के लिए कृतियां आमंत्रित
झांसी जन महोत्सव 2015 के अंतर्गत कला पर्व में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन होगा, जिसमें सम्मिलित होने के लिए कृतियां 22 से 24 दिसंबर तक पूर्वाह्न 11 बजे से 3 बजे तक दीन दयाल सभागार में जमा की जाएंगी। यह जानकारी अध्यक्ष मुकुंद महरौत्रा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed