{"_id":"69049013721afaefee05f94b","slug":"jhansi-jackal-attacks-three-students-near-sbi-gate-of-bu-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बीयू के एसबीआई गेट के पास सियार ने तीन छात्रों पर किया हमला, विवि परिसर में भय का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बीयू के एसबीआई गेट के पास सियार ने तीन छात्रों पर किया हमला, विवि परिसर में भय का माहौल
Fri, 31 Oct 2025 04:02 PM IST
दीपक महाजन
Jhansi
Jhansi
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 31 Oct 2025 04:02 PM IST
सार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एसबीआई गेट के पास बुधवार को सियार ने आतंक मचा दिया। उसने तीन छात्रों को काट लिया। छात्रों ने शोर मचाया तो वह फिर कैंपस के अंदर घुसकर भाग निकला।
विज्ञापन
सियार
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एसबीआई गेट के पास बुधवार को सियार ने आतंक मचा दिया। उसने तीन छात्रों को काट लिया। छात्रों ने शोर मचाया तो वह फिर कैंपस के अंदर घुसकर भाग निकला। दो छात्रों का मेडिकल कॉलेज और एक का जिला अस्पताल में उपचार किया गया है।
दोपहर में एमबीए का छात्र दीपेश पचौरी गेट के बाहर दुकान पर चाय पी रहा था, तभी सियार ने उसके पैर में काट लिया। साथ खड़े साथियों ने शोर मचाते हुए उसे मारा तो वह भाग निकला। इसके बाद साथी दीपेश को मेडिकल कॉलेज ले गए। इसके बाद सियार ने छात्र संजय और एक अन्य को शिकार बनाया। संजय को साथियों ने मेडिकल कॉलेज और दूसरे छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। सियार के तीन छात्रों को घायल करके विवि परिसर में घुसकर भागने से भय का माहौल है। सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में सियार के काटने के दो छात्र आए थे, जिनका उपचार किया गया है।
जिला वन अधिकारी नीरज आर्या ने बताया कि विवि के गेट पर सियार द्वारा छात्रों के काटने की कोई सूचना नहीं मिली है। बृहस्पतिवार को टीम भेजकर पता लगाया जाएगा।