{"_id":"6942608a97543c44340f10b9","slug":"jhansi-incharges-of-three-police-stations-including-navabad-changed-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: नवाबाद समेत तीन थानों के प्रभारी बदले, एसएसपी ने देर रात किए तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: नवाबाद समेत तीन थानों के प्रभारी बदले, एसएसपी ने देर रात किए तबादले
Wed, 17 Dec 2025 01:19 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:19 PM IST
सार
नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल को यहां से हटाकर बबीना भेजा गया जबकि बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय को प्रेमनगर थाने भेजा गया है। प्रेमनगर थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव को नवाबाद थाने का प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने देर-रात नवाबाद समेत तीन थानों के प्रभारी बदल दिए।
नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल को यहां से हटाकर बबीना भेजा गया जबकि बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय को प्रेमनगर थाने भेजा गया है। प्रेमनगर थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव को नवाबाद थाने का प्रभार सौंपा गया है। निरीक्षक जेपी पाल को महज तीन महीने पहले ही नवाबाद थाने भेजा गया था लेकिन, बेहद कम समय में उनको यहां से हटा दिया। कुछ दिनों पहले आईजी आकाश कुलहरि नवाबाद थाने पहुंचे थे। उस दौरान भारी संख्या में माल मुकदमाती थाने में जमा होने पर आईजी ने नाराजगी जताई थी। इनका निस्तारण न होने से आईजी नाराज थे।