{"_id":"6896ff101fbe461bec0e6e57","slug":"jhansi-if-you-get-jammed-outside-a-bar-or-in-a-public-place-then-action-will-be-taken-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मधुशाला के बाहर या सार्वजनिक स्थल पर टकराए जाम...तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मधुशाला के बाहर या सार्वजनिक स्थल पर टकराए जाम...तो होगी कार्रवाई
Sat, 09 Aug 2025 04:08 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 09 Aug 2025 04:08 PM IST
सार
सार्वजनिक स्थल पर जगह-जगह खड़े होकर बोतल खोलकार शराब पीने वालों पर प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम ने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर व ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह शराब पीने के लिए शराबी खड़े हो जाते हैं। सार्वजनिक स्थान पर ही बोतल खोलकर शराब पीना आम हो गया है। बहुत से लोग अपनी कार को ही मयखाना बना लेते हैं। अधिक सेवन से गिरकर मौत के शिकार भी हो जाते हैं। शराब पीने के बाद गालियां देते हुए शोर-शराबा करते हैं। इस कारण आस-पास से गुजरने वाले लोगों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। कई बार मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं। कई बार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी करते हैं। शराब पीने के बाद सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने के साथ ही बोतल भी फोड़ देते हैं। ऐसे आसामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चालाने के निर्देश दिए गए है।
जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने सख्त लहजे कह दिया है यदि सार्वजनिक स्थल पर कोई भी शराबी मदिरापान करते मिलता है तो उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाये ताकि ऐसे मामले सामने न आये। साथ ही क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने सख्त लहजे कह दिया है यदि सार्वजनिक स्थल पर कोई भी शराबी मदिरापान करते मिलता है तो उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाये ताकि ऐसे मामले सामने न आये। साथ ही क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन