{"_id":"606c1bb18ebc3ec39c36d3d5","slug":"jhansi-hdfc-bank-branch-manager-dies-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: कोरोना से एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: कोरोना से एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर की मौत
Tue, 06 Apr 2021 02:10 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 06 Apr 2021 02:10 PM IST
सार
- ब्रांच मैनेजर को वेंटिलेटर पर रखा गया था
- पांच दिन पहले हुआ था संक्रमित
- बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में भी कोरोना का कहर
विज्ञापन
corona
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस की दूसरी लहर से झांसी में हालात बेकाबू होते चले जा रहे हैं। मंगलवार को एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर संजीव तिवारी (40) की कोरोना के कारण मौत हो गई। वे पांच दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गये थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं, सोमवार को जिले में इस साल के सारे रिकॉर्ड टूट गए। एक ही दिन में झांसी और ललितपुर में कोरोना संक्रमण के 180 संक्रमित सामने आए थे। सोमवार को झांसी में 4432 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें से 91 पॉजिटिव सामने आए हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11088 पहुंच गई है। एक्टिव केस भी 447 हो गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा ललितपुर में 1906 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिसमें 89 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें पूर्व राज्यमंत्री की पत्नी, चिकित्सक दंपती भी शामिल हैँ। चिकित्सक दंपती को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। अब यहां पर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3870 पहुंच गई है। एक्टिस केस भी 335 हो गए हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में कोरोना का जबरदस्त हमला हुआ है। यहां पर शिक्षक, कर्मचारी, परिजन समेत दस कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा निजी अस्पताल के डॉक्टर भी वायरस की चपेट में आ गए। रविवार को कैंपस में पहला केस सामने आने के बाद सोमवार को दस लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें एक शिक्षक, उनकी पत्नी और दो समेत, एक शिक्षक और दो बच्चे, एक अन्य शिक्षक समेत कर्मचारी व परिजन समेत 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो गई है।
निजी अस्पताल के डॉक्टर भी वायरस की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा संक्रमित एल्डिको कॉलोनी, शांतिकुंज कॉलोनी, सिद्धेश्वर नगर, बाहर दतिया गेट, गनेश बाजार, ग्वालटोली, नगरा, झोकनबाग, विकास नगर, नंदनपुरा, गोंदू कंपाउंड, जुगयाना मुहल्ला, सिविल लाइन, भट्टागांव, छनियापुरा, पंत कॉलोनी, तालपुरा, नंदनपुरा, नई बस्ती, कैलाश रेजिडेंसी, सैंयर गेट, सीपी कंपाउंड, पंचवटी, मोंठ, निवाड़ी, लक्ष्मीगेट, भेल, ककरबई, बिजौली, कटरा बाजार, पिछोर, प्रेमनगर, सारंध्रा नगर, प्रेमगंज, तहसील, सुभाष नगर, कोंछाभावर, लक्ष्मणगंज, लहरगिर्द, पुरानी पसरठ, मसीहागंज, ध्यानचंद कॉलोनी, साहनी विहार, लहचूरा, बरुआसागर के अलावा मध्य प्रदेश के दतिया के रहने वाले हैं। अब झांसी में रिकवरी रेट घटकर 94.39 प्रतिशत पहुंच गया है। जबकि, मृत्यु दर 1.5 है।