फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Handicraft fair held at BU, became the center of attraction for the youth, will continue till 24 Septe

Jhansi: बीयू में लगा हस्त शिल्प मेला, युवाओं के आकर्षण का केंद्र बना, 24 सितंबर तक चलेगा

Wed, 17 Sep 2025 07:30 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 17 Sep 2025 07:30 PM IST
सार

थीमेटिक एक्जिबिशन 2025 के नाम से आयोजित इस मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य कृषि एवं ग्रामीण विकास निगम लिमिटेड लखनऊ के तत्वावधान में किया गया है।

विज्ञापन
Jhansi: Handicraft fair held at BU, became the center of attraction for the youth, will continue till 24 Septe
बीयू में लगे हस्त शिल्प मेले से खरीददारी करता युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड परिक्षेत्र के हस्तशिल्पियों को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करने, उन्हें प्रशिक्षित करने, रोजगार देने और समुचित बाजार मुहैया कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार के बुंदेलखंड मेगा क्लस्टर प्रोजेक्ट के तहत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दस दिवसीय हस्त-शिल्प मेले के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने अपनी जरूरत के हिसाब से दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीदीं। शिक्षकों ने हस्तशिल्पियों का उत्साहवर्धन भी किया। हस्तशिल्प मेला युवाओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

विज्ञापन


थीमेटिक एक्जिबिशन 2025 के नाम से आयोजित इस मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य कृषि एवं ग्रामीण विकास निगम लिमिटेड, लखनऊ के तत्वावधान में किया गया है। यह मेला बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पत्रकारिता संस्थान के सामने 24 सितंबर तक चलेगा। इस मेले में बुंदेलखंड के सभी जिलों के उद्यमी कारपेट, दरी, जरी जरदोजी, चमड़े के विभिन्न उत्पादों, सॉफ्ट टॉयज, चितेरी आर्ट, चंदेरी एंब्रायडरी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, पेपर वर्क, कागज के उत्पादों के स्टॉल सजाए हुए हैं।
विज्ञापन


मेला संयोजक एवं ललित कला संस्थान के शिक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि यह हस्त शिल्प मेला प्रत्येक दिन पूर्वाहन 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चलेगा। इसमें हस्तशिल्प के विभिन्न उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। अधिकांश युवा आर्टिफिशियल ज्वैलरी, कांच के खिलौने, डिजाइनर पिक्चर फ्रेम बनाने वाले हस्तशिल्पियों के स्टाल पर खरीददारी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के समन्वयक डा कौशल त्रिपाठी, डा जय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षक उमेश शुक्ल, डा राघवेन्द्र दीक्षित, डा अभिषेक कुमार, ललित कला संस्थान की डा श्वेता पाण्डेय, डा सुनीता, डा अंकिता शर्मा, डा अजय कुमार गुप्ता, डा ब्रजेश सिंह परिहार, डा संतोष कुमार, हिंदी विभाग की डा अचला पाण्डेय, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि एवं ग्रामीण विकास निगम लिमिटेड, लखनऊ के अहमद नवील, सैयद जफर हुसैन, अतीत विजय, मुकेश कर्दम, कमलेश कुमार, वीरेंद्र कुमार अहिरवार आदि ने मेले में आए हस्त शिल्पियों की हौसला आफजाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed