{"_id":"698af095439716b83b060717","slug":"jhansi-grp-nabs-two-smugglers-who-buy-chandigarh-brand-bottles-cheaply-and-sell-them-in-mp-and-up-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: जीआरपी ने पकड़े दो तस्कर, चंडीगढ़ मार्का की बोतलों को सस्ते में खरीदकर एमपी व यूपी में बेचते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: जीआरपी ने पकड़े दो तस्कर, चंडीगढ़ मार्का की बोतलों को सस्ते में खरीदकर एमपी व यूपी में बेचते थे
Tue, 10 Feb 2026 02:17 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:17 PM IST
सार
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि चंडीगढ़ में शराब सस्ती होने के कारण वहां से शराब खरीदकर मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में महंगे दामों पर बेचते थे।
विज्ञापन
जीआरपी की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्लेटफार्म पर गश्त के दौरान ई-केबिन के समीप से जीआरपी ने दो शराब तस्करों को पकड़ने का दावा किया है। दोनों के कब्जे से शराब की 19 बोतलें बरामद हुईं।
जीआरपी प्रभारी रावेंद्र कुमार मिश्रा के अनुसार प्लेटफार्म नंबर एक और सात के आखिरी छोर पर ई-केबिन के समीप दो युवक पिट्ठू बैग लेकर बैठे थे। संदेह होने पर जीआरपी ने दोनों के बैग की तलाशी ली तो अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ मार्का की 19 बोतल बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों शराब तस्कर ग्वालियर के इंदरगंज निवासी पवन व राहुल सोनी हैं। दोनों ने बताया कि चंडीगढ़ में शराब सस्ती होने के कारण वहां से शराब खरीदकर मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में महंगे दामों पर बेचते थे। जीआरपी ने दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।