फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Granddaughter's last birthday and grandmother's last Tilak on Bhai Dooj, death in a road accident

Jhansi: पौत्री का आखिरी बर्थडे और दादी का भाई दूज पर अंतिम तिलक, घर लौटते समय सड़क हादसे में दोनों की मौत

Fri, 24 Oct 2025 12:35 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 24 Oct 2025 12:35 PM IST
सार

मृतक महिला का मायका चिरगांव में है। वह भाई का तिलक करने के लिए व अपनी पौत्री का जन्म दिन मनाने चिरगांव आई थी। शुक्रवार की सुबह अपने गांव सलेतरा मध्य प्रदेश जाते समय दोनों हादसे का शिकार हाे गये।

विज्ञापन
Jhansi: Granddaughter's last birthday and grandmother's last Tilak on Bhai Dooj, death in a road accident
मृतक कमलाबाई एवं उसकी पौत्री दुर्गेश - फोटो : संवाद

विस्तार

भाई का टीका कर मायके से ससुराल लौट रही स्कूटी सवार बुजुर्ग महिला और उसकी पौत्री की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पौत्री का भाई दूज के दिन जन्मदिन था। स्कूटी एवं स्कूली वैन में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो जाने से दुर्घटना हुई है। वहीं, स्कूली वैन में सवार चालक एवं एक बच्चा घायल भी हो गया है। दर्दनाक घटना थाना चिरगांव इलाके की है।

विज्ञापन


चिरगांव के हिबिस्कस स्कूल की एक वैन शुक्रवार की सुबह करीब 7बजे बच्चों को लेकर बिछोदना से चिरगांव की ओर आ रही थी। ग्राम बेहटा संत के पास एक ट्राली को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही स्कूटी से टकराकर खाई में चली गई। इस घटना में स्कूटी सवार महिला साठ वर्षीय कमलाबाई एवं उसकी पौत्री दुर्गेश 17 की मौत हो गई। जबकि वैन में सवार चालक लखन राजपूत एवं सात वर्षीय हर्ष घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चिरगांव सीएचसी लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुये चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मृतक महिला का मायका चिरगांव में है वह दूज का टीका करने एवं अपनी पौत्री का जन्म दिन मनाने चिरगांव आई थी। शुक्रवार की सुबह अपने गांव सलेतरा मध्य प्रदेश जाते समय यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम अवनीश तिवारी और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और शवों को पंचनामा भर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed