फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Government Polytechnic...not a single student has been admitted in two PG Diploma courses.

झांसी: राजकीय पॉलिटेक्निक...पीजी डिप्लोमा के दो पाठ्यक्रमों में एक भी विद्यार्थी का प्रवेश नहीं

Thu, 16 Oct 2025 08:54 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 16 Oct 2025 08:54 PM IST
सार

प्रधानाचार्य एलएस यादव ने बताया कि भविष्य में यदि दाखिले हुए तो संचालित किया जाएगा। इनकी लैब अब अन्य विद्यार्थियों के लिए खोल दी जाएगी।

विज्ञापन
Jhansi: Government Polytechnic...not a single student has been admitted in two PG Diploma courses.
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय महिला और पुरुष पॉलिटेक्निक के दो पीजी डिप्लोमा में एक भी दाखिला नहीं हुआ। इसके चलते, चालू सत्र में दोनों डिप्लोमा स्थगित (शून्य) कर दिए गए हैं। इन डिप्लोमा की लैब फिलहाल अन्य पाठ्यक्रम के विद्यार्थी प्रयोग कर सकेंगे। यदि अगले शिक्षा सत्र में भी दाखिले नहीं हुए तो स्थायी रूप से इन्हें बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन


महिला और पुरुष पॉलिटेक्निक में इलेक्टि्रक इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, फैशन डिजाइनिंग एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल कोर्स का संचालन किया जाता है। इसके अलावा, महिला पॉलिटेक्निक में पीजी डिप्लोमा इन डेटा साइंस एंड मशीन लर्निंग और पुरुष पॉलिटेक्निक में पीजी डिप्लोमा इन ड्रोन टेक्नोलॉजी का संचालन किया जाता है। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि गत शिक्षा सत्र 2023-24 में इन दोनों डिप्लोमा में दाखिले नहीं हुए। चालू शिक्षा सत्र में प्रवेश होने की उम्मीद थी, जो एक भी विद्यार्थी के दाखिला न होने की वजह से तार-तार हो गई। इसके चलते, मुख्यालय ने दोनों पाॅलिटेक्निक में दोनों पीजी डिप्लोमा को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य एलएस यादव ने बताया कि भविष्य में यदि दाखिले हुए तो संचालित किया जाएगा। इनकी लैब अब अन्य विद्यार्थियों के लिए खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed