{"_id":"6a23c4ad79d67259d50ed69b","slug":"jhansi-girlfriend-and-wife-fight-in-the-middle-of-the-road-video-goes-viral-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: प्रेमिका और पत्नी में बीच सड़क पर जमकर मारपीट, वीडियो वायरल, मऊरानीपुर क्षेत्र का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: प्रेमिका और पत्नी में बीच सड़क पर जमकर मारपीट, वीडियो वायरल, मऊरानीपुर क्षेत्र का है मामला
Sat, 06 Jun 2026 12:26 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:26 PM IST
सार
पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। शुक्रवार को पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी और प्रेमिका आपस में भिड़ गई।
विज्ञापन
प्रेमिका और पत्नी को अलग करता पति।
- फोटो : वायरल वीडियो।
विस्तार
मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर शुक्रवार को दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच सड़क पर ही जमकर लात-घूंसे और मारपीट हुई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस ''हाई वोल्टेज ड्रामे को भीड़ कैमरे में कैद करने में जुटी रही। मगर कोई छुड़वाने की कोशिश नहीं कर सका। मारपीट का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जो अब क्षेत्र में जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
एक महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। आरोप है कि पत्नी को छोड़ कर पति अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था। शुक्रवार को पत्नी ने अपने पति को सरकारी अस्पताल के गेट के पास उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। प्रेमिका के साथ पति को देखते ही पत्नी का पारा चढ़ गया। दोनों महिलाओं के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में तब्दील हो गई। एक-दूसरे के बाल पकड़ लिए और सड़क पर ही मारपीट करने लगीं। काफी देर तक अस्पताल के गेट पर तमाशा चलता रहा और लोग बीच-बचाव करने के बजाय अपने मोबाइल में वीडियो कैद करते नजर आए।
कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो संज्ञान में आया है। किसी भी पक्ष की ओर से कोतवाली में कोई लिखित शिकायत या सूचना नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मारपीट का वायरल वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन