फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Girl cadets showcase marksmanship skills; 80 cadets selected as potential shooters.

Jhansi: गर्ल्स कैडेट्स ने निशानेबाजी में दिखाया हुनर, संभावित निशानेबाज के तौर पर 80 कैडेट्स का चयन

Mon, 29 Jun 2026 01:09 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 29 Jun 2026 01:09 PM IST
सार

32वीं यूपी गर्ल्स बटालियन के एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में 80 कैडेट्स का चयन संभावित निशानेबाजों के तौर पर हुआ वहीं, कई कैडेट्स ने विभिन्न खेल में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
 

विज्ञापन
Jhansi: Girl cadets showcase marksmanship skills; 80 cadets selected as potential shooters.
गर्ल्स कैडेट्स ने निशानेबाजी करतीं हुई। - फोटो : विभाग

विस्तार

32वीं यूपी गर्ल्स बटालियन के एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में रविवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। इस दौरान कैडेट्स ने निशानेबाजी में अपना हुनर दिखाया। इनमें से 80 कैडेट्स का चयन संभावित निशानेबाजों के तौर पर हुआ वहीं, कई कैडेट्स ने विभिन्न खेल में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कमांडेंट कर्नल अभय सिंह देव ने कहा कि एनसीसी ऐसा सशक्त मंच है, वहां प्रत्येक कैडेट को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का समान अवसर मिलता है। इस दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता के सीनियर विंग में मृणालिका ने प्रथम, झलक ने द्वितीय तथा अलीशा मंसूरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर विंग में दलीशा जय प्रथम, आस्था यादव द्वितीय एवं दृश्या राय तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सरस्वती ने प्रथम, भूमि कुशवाहा ने द्वितीय तथा अर्पिता वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। शिविर में सूबेदार मेजर प्रेम सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed