फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Five people caught stealing electricity using illegal hooks

Jhansi: कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए पांच लोग, चिरगांव में चलाया बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान

Mon, 29 Jun 2026 11:54 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 29 Jun 2026 11:54 AM IST
सार

अवर अभियंता सद्गुरु शरण के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग जांच अभियान चलाया।

विज्ञापन
Jhansi: Five people caught stealing electricity using illegal hooks
बिजली चोरी। - फोटो : istock

विस्तार

चिरगांव। अवर अभियंता सद्गुरु शरण के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने रविवार को दोपहर डेढ़ बजे विभिन्न क्षेत्रों में जांच की। इस अभियान में पांच लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया।
विज्ञापन


चेकिंग में राष्ट्रकवि स्कूल के सामने रहने वाले बृजभूषण के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। वहीं, यदुनगर कॉलोनी में विक्रम रैकवार, नीरज राजपूत व मुन्नी देवी के घरों पर भी अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। इसके अलावा संगम विहार कॉलोनी निवासी मुन्ना खान भी बिजली चोरी करते पकड़े गए।
विज्ञापन


अवर अभियंता ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध बिजली अधिनियम की संबंधित धाराओं में एंटी पावर थेफ्ट थाना झांसी में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वह वैध बिजली कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें। बिजली चोरी करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed