फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Father committed suicide by hanging himself in front of his son, the son kept watching helplessly from

Jhansi: बेटे के सामने पिता ने फंदा लगाकर दी जान, खिड़की से बेबस देखता रहा

Wed, 10 Sep 2025 05:04 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 10 Sep 2025 05:04 PM IST
सार

बेटा अपने पिता को खिड़की से बेबस होकर फंदे पर लटकता देखता रह गया। उसके दरवाजा पीटने के बाद भी पिता ने दरवाजा नहीं खोला।

विज्ञापन
Jhansi: Father committed suicide by hanging himself in front of his son, the son kept watching helplessly from
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमनगर के राजगढ़ निवासी कहर सिंह (45) ने अपने बेटे के सामने ही फंदा लगाकर जान दे दी। बेटा अपने पिता को खिड़की से बेबस होकर फंदे पर लटकता देखता रह गया। उसके दरवाजा पीटने के बाद भी पिता ने दरवाजा नहीं खोला। आसपास के लोगों की मदद से जब तक दरवाजा तोड़ा गया, उसकी जान जा चुकी थी।
विज्ञापन


राजगढ़ निवासी कहर जीविकोपार्जन के लिए प्राइवेट काम करता था। वह पत्नी मालती और बेटे छोटू के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक थोड़ी ही दूर पर उसकी ससुराल है। मालती चार दिन से मायके में रह रही थी। घर पर कहर अपने बेटे के साथ था। सोमवार दोपहर में कहर सिंह अपना कमरा बंद कर साड़ी से फंदा लगा रहा था। खिड़की से उसे फंदा लगाते बेटे ने देख लिया। वह पिता से दरवाजा खोलने की मिन्नतें करने लगा, लेकिन पिता ने दरवाजा नहीं खोला। छोटू ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को बुला लिया। शोर शराबा सुन आसपास के लोग जमा हो गए। थोड़ी देर में पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से जब तक दरवाजा तोड़ा जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन उसकी मौत की वजह नहीं बता सके। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है। निरीक्षक रवि श्रीवास्तव के मुताबिक अभी सुसाइड की सही वजह मालूम नहीं चल सकी है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed