फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Fake IDs of girls on Facebook and Instagram busted, two arrested, gang operating from MP

Jhansi: फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लड़कियों के नाम से फर्जी अकाउंट... दो नटवरलाल गिरफ्तार, एमपी से चल रहा गिरोह

Mon, 25 Aug 2025 10:21 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 25 Aug 2025 10:21 AM IST
सार

युवतियों की फर्जी आईडी के सहारे न्यूड वीडियो बनाकर यह गैंग करीब 150 लोगों को अपना शिकार बन चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
 

विज्ञापन
Jhansi: Fake IDs of girls on Facebook and Instagram busted, two arrested, gang operating from MP
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्सा पुलिस ने युवतियों की फर्जी आईडी के सहारे ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों न्यूड वीडियो बनाकर 147 लोगों से ठगी कर चुके हैं। न्यूड वीडियो बनाने के बाद पुलिस अफसर बनकर फोन पर धमकाते थे। शिकायत पुलिस तक न पहुंचे इसके लिए सिर्फ 5-10 हजार रुपये ही मांगते थे। पुलिस ने उनके पास से 3 मोबाइल समेत 5 सिम बरामद किए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


एमपी से चल रहा गिरोह

सीओ सदर अदीबा नोमान के मुताबिक शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के अमरपुरा गांव निवासी गजराज लोधी (22) एवं खागा गांव निवासी संदीप लोधी ने फेसबुक, इंस्टाग्राम पर युवतियों के नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी। इस आईडी से युवकों को मेसेज भेजते थे। इनमें कारोबारी एवं नौकरी पेशा लोग शामिल हैं। युवतियों के नाम से मेसेज आने पर युवक जवाब देते थे। उनको शातिर जालसाज फांस लेते थे।वीडियो कॉल पर बात करने के लिए पैसा मांगते थे। पैसा देने पर वीडियो कॉल करते थे। शातिर जालसाज पहले ही लड़कियों की अश्लील वीडियो चला देते थे। इसके बाद युवकों को न्यूड कराकर स्क्रीन रिकॉर्ड कर लेते थे। न्यूड वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद युवकों को पुलिस अफसर बनकर फोन पर धमकाते थे।
विज्ञापन


न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

उनके वीडियो वायरल हो जाने की धमकी देते थे। युवकों से 5-10 हजार रुपये की मांग करते थे। युवकों ने फर्जी सिम पर गूगल पे, फोन पे अकाउंट बना रखा था। उस पर पैसे मांगते थे। कुछ दिनों पहले रक्सा पुलिस को मालूम चला। थानाध्यक्ष राहुल राठौर की अगुवाई में पुलिस टीम ने छानबीन शुरू की। सुराग लगाने पर पुलिस को गिरोह का पता चला। दोनों आरोपियों को आज पैसा लेने के लिए रक्सा बुलाया गया था। पुलिस टीम ने दोनों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर फ्राड करने वाले कई गिरोह

पुसिल को पूछताछ में कई चौंकाने वाली बात मालूम चली। गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि शिवपुरी के अमरापुरा गांव के आसपास साइबर फ्राड करने वाले कई गिरोह हैं। आसपास के गांव के लोगों को उन लोगों ने गिरोह में भर्ती कर रखा है। युवक अपने घरों में रहकर ही साइबर जालसाजी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed