{"_id":"61e6d02150d63c399c086058","slug":"jhansi-doctor-hit-by-unknown-vehicle-while-returning-home-died-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: घर लौटते समय चिकित्सक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: घर लौटते समय चिकित्सक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत
Tue, 18 Jan 2022 08:05 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 18 Jan 2022 08:05 PM IST
सार
सीपरी बाजार के मसीहागंज निवासी नरेंद्र सिंह (62) दिनारा के चंदावर रोड में प्राइवेट क्लीनिक चलाते थे। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह क्लीनिक बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह डगरवाह गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्लीनिक से घर लौट रहे चिकित्सक की मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
सीपरी बाजार के मसीहागंज निवासी नरेंद्र सिंह (62) दिनारा के चंदावर रोड में प्राइवेट क्लीनिक चलाते थे। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह क्लीनिक बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह डगरवाह गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह छिटककर सड़क पर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
थोड़ी देर में रक्सा पुलिस मौके पर पहुंच गई। टोल एंबुलेंस की मदद से उनको महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन