फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi division first in development programs

विकास कार्यों में झांसी मंडल प्रथम

Fri, 30 Jul 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jhansi division first in development programs
झांसी। प्रदेश सरकार के विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में शासन स्तर पर हुई रैंकिंग में झांसी मंडल को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। दूसरे स्थान पर मिर्जापुर और तीसरे स्थान पर गोरखपुर मंडल रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग ने प्रदेश के मंडलों की रैकिंग जारी की है। इसमें झांसी मंडल को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडेय ने बताया कि कार्यों के मूल्यांकन की रणनीति बनाई, जिसमें तीन स्तर पर समीक्षा की गई। जो विभाग बेहतर कार्य कर रहे थे, उन्हें उसी गति से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जो विभाग रैंकिंग में पिछड़े थे, उन विभागों के अधिकारियों को पत्र जारी कर तीन दिन में सुधार करने के निर्देश दिए गए। सुधार होने पर उनसे दोबारा तीन दिन के बाद फीडबैक लिया गया। इस प्रकार सुधार का सिलसिला जारी रहा। इसके अलावा मंडल स्तरीय अधिकारियों ने व्यक्तिगत संपर्क कर सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया गया। धीरे- धीरे साप्ताहिक समीक्षा के दौरान कार्यक्रमों में सुधार हुआ और इसका नतीजा यह हुआ कि झांसी मंडल प्रदेश के सभी मंडलों में श्रेष्ठ मंडल चुना गया। भविष्य में इसी तरह सुधार की प्रक्रिया जारी रहेगी। हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश सरकार के विकास एजेंडा कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन हो। उन्होंने कहा कि कार्य संस्कृति में सुधार लाना प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन विभागों की योजनाओं में अच्छी रैंक मिली है, उनमें ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, वैकल्पिक ऊर्जा, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना, एनआरएलएम एवं मनरेगा प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed