फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Diamond bangles worth ₹8.61 lakh stolen; they had been brought to Jhansi for an exhibition.

Jhansi: कानपुर भेजा गया 8.61 लाख का डायमंड बैंगल्स चोरी, प्रदर्शनी के लिए लाया गया था झांसी

Wed, 02 Sep 2026 11:35 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 02 Sep 2026 11:35 AM IST
सार

यह बैंगल्स सेट पिछले महीने प्रदर्शनी के लिए झांसी लाए गए थे। इस मामले में कंपनी के वरिष्ठ कैशियर सोनू कुमार ने नवाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 

विज्ञापन
Jhansi: Diamond bangles worth ₹8.61 lakh stolen; they had been brought to Jhansi for an exhibition.
डायमंड बैंगल्स सेट चोरी मामला। - फोटो : istock

विस्तार

कानपुर भेजे गए टाइटन के 65 आभूषणों में एक डायमंड बैंगल्स का सेट चोरी हो गया। यह बैंगल्स सेट पिछले महीने प्रदर्शनी के लिए झांसी लाए गए थे। यहां से वापस भेजने में एक सेट कम निकला। बाजार में इसकी कीमत 8.61 लाख रुपये बताई गई। कंपनी के वरिष्ठ कैशियर सोनू कुमार ने नवाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



वरिष्ठ कैशियर सोनू कुमार ने पुलिस को बताया कि 12 से 14 दिसंबर 2025 तक सिविल लाइंस स्थित टाइटन स्टोर में हाई वैल्यू स्टडेड ज्वैलरी प्रदर्शनी आयोजित हुई थी। प्रदर्शनी के बाद शेष स्टॉक से 65 आभूषण कानपुर स्टोर के लिए भेजे गए। 17 दिसंबर को झांसी स्थित स्टोर से स्टॉक कानपुर भेजा गया। वहां भौतिक सत्यापन कराने पर 64 आभूषण ही मिले। एक कीमती 36.234 ग्राम वजन का डायमंड बैंगल्स सेट गायब गायब मिला। कंपनी के मूल्यांकन में जीएसटी समेत इसकी कीमत 8,61,005 रुपये बताई गई। जांच पड़ताल के बाद भी आभूषण का पता नहीं चला। अज्ञात व्यक्ति के आभूषण चोरी करने की आशंका में नवाबाद थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। सीओ सिटी रामवीर सिंह का कहना है कि क्षेत्राधिकार को देखते हुए मामले को कानपुर के गोविंद नगर थाने को स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed