फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi dholpur third railway line will be ready till 2021

झांसी-धौलपुर के बीच 2021 तक बनकर तैयार होगी तीसरी लाइन

Mon, 08 Jul 2019 07:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Jhansi dholpur third railway line will be ready till 2021
झांसी-धौलपुर के बीच 2021 तक बनकर तैयार होगी तीसरी लाइन
विज्ञापन

झांसी। झांसी से धौलपुर के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए 100 किलोमीटर में अलग- अलग जगह समतलीकरण का काम तेजी से चल रहा है। रेल विकास निगम लिमिटेड डबरा से आंतरी और विरलानगर से वानमोर के बीच 36 किलोमीटर ट्रैक तैयार करने में जुटा है। ताकि काम पूरा होने पर इस रूट पर ट्रेनों को दौड़ाया जा सके। दिसंबर तक पटरियां बिछाने का काम शुरू हो जाएगा।
झांसी से मथुरा के बीच 273 किलोमीटर में तीसरी रेल लाइन डालने की मंजूरी मिली है। इस काम को झांसी से धौलपुर और धौलपुर से मथुरा के बीच बांटा गया है। इसमें रेल विकास निगम लिमिटेड ने झांसी से आंतरी के बीच नोएडा की केपीटीआई, आंतरी से धौलपुर के बीच गुड़गांव की जीआर इंफ्रा और धौलपुर से मथुरा के बीच दिल्ली की एसटीएस कंपनी को काम सौंपा गया है। झांसी से मथुरा के बीच नौ स्टील के ब्रिज (पुल) का निर्माण होगा, जिसको कोलकाता की जीपीटी इंफ्रा कंपनी बनाएगी। रेल विकास निगम लिमिटेड ने रास्ते में लगे पेड़ों को काटने की अनुमति लेने के बाद काम को पूरा कर लिया है। साथ ही, रास्ते की ड्राइंग, ब्रिज और सबवे बनाने के मानचित्र तैयार कर लिए गए हैं। झांसी से धौलपुर के बीच 160 किलोमीटर में 100 किलोमीटर क्षेत्र के अलग- अलग जगह समतलीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इसमें भी करीब 20 किलोमीटर में समतलीकरण काम लगभग पूरा हो गया है। तीन बड़े और दस छोटे ब्रिज बनने का भी काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

रेल विकास निगम लिमिटेड के एक अधिकारी ने बताया कि पुल बनने में वक्त लगता है। इसलिए इस काम को ज्यादा तेजी से किया जा रहा है। 2021 तक सबसे पहले झांसी- धौलपुर के बीच डबरा से आंतरी और विरलानगर से वानमोर स्टेशन के बीच थर्ड ट्रैक तैयार करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी चल रहा काम
झांसी-बीना के मध्य तीसरी रेल लाइन का काम पांच चरणों में पूरा होना है। यह काम बीना से धौर्रा, धौर्रा से ललितपुर, ललितपुर से दैलवारा, दैलवारा से बबीना और बबीना से झांसी के बीच बांटा गया है। दस फरवरी 2018 से चल रहे दैलवारा-बबीना सेक्शन के बीच तीसरी रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा है। बिजौली से बबीना के बीच भी काम चल रहा है। झांसी-बीना के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम 2021 तक पूरा होने की उम्मीद है।
यह भी जानिए
अगस्त 2016 में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) ने मथुरा से झांसी के बीच 273.80 किलोमीटर और झांसी से बीना के बीच 152.57 किलोमीटर की तीसरी रेल लाइन को मंजूरी दी थी। तीसरी नई रेल लाइन बिछाने में मथुरा-झांसी के बीच 4377 करोड़ और झांसी-बीना के मध्य 2490 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें रेल विकास निगम लिमिटेड मथुरा से झांसी के बीच, झांसी से ललितपुर के बीच रेलवे का निर्माण संगठन और ललितपुर और बीना के बीच इंजीनियरिंग विभाग को नया ट्रैक डालना है।

20 स्टेशनों पर होगा काम
झांसी-धौलपुर सेक्शन के बीच 20 स्टेशन आते हैं। थर्ड ट्रैक के हिसाब से इन स्टेशनों पर भी उच्चीकरण का काम होगा। इनमें करारी, चिरुला, दतिया, सोनागिर, कोटरा, डबरा, सिमरिया ताल, अनंतपेठ, आंतरी, संदलपुर, सिथौली, ग्वालियर, विरलानगर, रायरू, वानमोर, नूराबाद, सांख, मुरैना, सिकरौदा, हेतमपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed