फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Delhi Police arrested the state secretary from Chirgaon

Jhansi: चिरगांव से प्रदेश सचिव को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, एआई शिखर सम्मेलन में प्रदर्शन का है मामला

Mon, 23 Feb 2026 09:38 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 23 Feb 2026 09:38 AM IST
सार

प्रदुम्य के पकड़े जाने की खबर मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई। संगठन से जुड़े तमाम कार्यकर्ता उनके घर जा पहुंचे लेकिन उनके परिजनों को भी दिल्ली पुलिस ने साफ तौर पर कुछ नहीं बताया।

विज्ञापन
Jhansi: Delhi Police arrested the state secretary from Chirgaon
पुलिस। - फोटो : istock

विस्तार

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन के दौरान अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की तलाश में दिल्ली पुलिस ने झांसी में भी छापा मारा। उसने चिरगांव के रामनगर तिराहा निवासी युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रदुम्य सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। प्रदुम्य के पकड़े जाने की खबर मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई। संगठन से जुड़े तमाम कार्यकर्ता उनके घर जा पहुंचे लेकिन उनके परिजनों को भी दिल्ली पुलिस ने साफ तौर पर कुछ नहीं बताया। उनका कहना था कि पूछताछ की बात कहकर पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


मूल रूप से थाना मोंठ के करकोस गांव निवासी प्रदुम्य पिछले कई साल से युवक कांग्रेस में सक्रिय हैं। दो साल पहले वह युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे। अब युवक कांग्रेस के मध्य क्षेत्र के प्रदेश सचिव हैं। परिजनों ने प्रदुम्य के इस मामले में शामिल होने से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन


नई दिल्ली में आयोजित शिखर सम्मेलन के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घुसकर प्रदर्शन किया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्यकर्ताओं की तलाश कर रही है। अब तक चार युवकों को गिरफ्तारी हो चुकी है। दिल्ली पुलिस को इस मामले में साजिश रचे जाने की आशंका है। गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं से पूछताछ के बाद से वह संगठन नेताओं को भी तलाश रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि झांसी के स्थानीय नेताओं के शामिल होने का सुराग मिलने पर दिल्ली पुलिस यहां पहुंची थी। चिरगांव थाना प्रभारी राहुल राठौर का कहना है कि दिल्ली पुलिस यहां आई थी। पूछताछ के लिए एक युवक को अपने साथ लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed