फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi beat chitrakoot in hockey

हॉकी में झांसी ने चित्रकूट को हराया

Mon, 18 Dec 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Mon, 18 Dec 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
jhansi beat chitrakoot in hockey
jhansi sports news - फोटो : demo

विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से ध्यानचंद स्टेडियम में चल रहे प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में झांसी ने चित्रकूट को 4-0 से हराया। इसमें झांसी के सचिन ने दो गोल किए। सैफई स्पोर्ट्स हॉस्टल ने भी जीत का सफर जारी रखते हुए आजमगढ़ व बरेली को हराया।

झांसी के खिलाड़ियों ने मुकाबले में शुरू से ही दबाव बनाए रखा। सचिन ने दो, तो सनी व चंद ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। अन्य मैचों में स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी ने राहुल राय के गोल की बदौलत कानपुर को रोमांचक मैच में 1-0 से हराया। स्पोर्ट्स कालेज सैफई ने बरेली को 7-0 से हराया। मोहित कुशवाहा ने चार, आकाश, गुरुदत्त व फहद ने एक-एक गोल ठोका। सैफई हॉस्टल ने आजमगढ़ को भी 7-0 से हराया। इसमें राहुल यादव, अदनान, नागेंद्र, सुजीत, सुजीत व सोनू ने एक-एक गोल किया। रामपुर मंडल ने मिर्जापुर को 5-0 से हराया। रामपुर के मोनू ने दो, अजय, बलवंत व आमोद ने एक-एक गोल किया। गोरखपुर व मुरादाबाद मंडल के बीच मुकाबला 2-2 से बराबर पर रहा।
विज्ञापन



निर्णायकों में हिकमत उल्ला, सुनीता तिवारी, अशोक ओझा, सतीश चंद्र, जावेद, महेंद्र कोरिया आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, अन्नू मंसूरी, केशवानंद कुशवाहा, अशोक आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed