{"_id":"6a2eb79e2012e314e50aa79c","slug":"jhansi-dcm-driver-from-khilara-killed-in-collision-with-a-truck-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ट्रक की टक्कर से खिलारा के डीसीएम चालक की मौत, इंदौर से झांसी लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ट्रक की टक्कर से खिलारा के डीसीएम चालक की मौत, इंदौर से झांसी लौटते समय हुआ हादसा
Sun, 14 Jun 2026 07:46 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:46 PM IST
सार
टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का चालक वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत।
विस्तार
इंदौर से झांसी लौट रहे खिलारा निवासी डीसीएम चालक की मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खिलारा निवासी हरप्रसाद कुशवाहा का 28 वर्षीय पुत्र फूल सिंह कुशवाहा डीसीएम चालक था। परिजनों के अनुसार वह इंदौर से अरबी की सब्जी खाली कर वापस झांसी के लिए रवाना हुआ। बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात मप्र के राजगढ़ जिले के ब्यावरा क्षेत्र में आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का चालक वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में फूल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। इकलौते बेटे की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
ग्रामीणों ने बताया कि फूल सिंह पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। मृतक अपने पीछे माता- पिता, पत्नी और तीन वर्षीय पुत्र को छोड़ गया है। देर रात शुक्रवार को उसका शव गांव पहुंचने के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।