फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Cylinder explosion causes fire, youth injured

Jhansi: सिलेंडर फटने से लगी आग, युवक जख्मी, कन्या भोज के लिए बन रहा था भोजन, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Fri, 26 Sep 2025 09:20 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 26 Sep 2025 09:20 PM IST
सार

ऊपरी मंजिल पर भवानी शंकर करीब 150 कन्याओं को भोज कराने के लिए भोजन बनवा रहे थे। इसी दौरान सिलिंडर में आग लग गई। सिलिंडर फटने से खिड़की का कांच टूटकर मकान मालिक को लग गया।

विज्ञापन
Jhansi: Cylinder explosion causes fire, youth injured
सिलेंडर फटने से दुकान में लगी आग और टूटा कांच - फोटो : संवाद

विस्तार

बड़ा बाजार मुरली मनोहर मंदिर के समीप शुक्रवार सुबह फुटवियर की दुकान के ऊपरी मंजिल में सिलिंडर लीकेज से आग लग गई। मकान मालिक भवानी शंकर अग्रवाल कन्या भोज के लिए भोजन बनवा रहे थे। आग से मची अफरा-तफरी के बीच सिलिंडर फटने से एक युवक के हाथ में कांच लगने से वह चोटिल हो गया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


काेतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में मुरली मनोहर मंदिर के पास भवानी शंकर अग्रवाल का तीन मंजिला मकान है। नीचे फुटवियर की दुकान है। ऊपरी मंजिल पर भवानी शंकर करीब 150 कन्याओं को भोज कराने के लिए भोजन बनवा रहे थे। इसी दौरान सिलिंडर में आग लग गई। सिलिंडर फटने से खिड़की का कांच टूटकर मकान मालिक को लग गया।
विज्ञापन


धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया। अग्निशमन अधिकारी राज किशोर राय ने बताया कि सिलिंडर में लीकेज के कारण आग लगी थी। इसी बीच सिलिंडर फट भी गया, लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed