फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Couple killed by brutal blows to the head; post-mortem report reveals details

Jhansi: सिर पर बेरहमी से वार कर मारा था दंपती को, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, किरायेदार पर केस दर्ज

Mon, 31 Aug 2026 07:36 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 31 Aug 2026 07:36 AM IST
सार

करीब छह घंटे चले पोस्टमार्टम के दौरान विश्वनाथ और भुवन देवी के सिर में गहरी चोट के निशान मिले। आशंका जताई जा रही कि किसी ने उनका सिर दीवार से भिड़ा दिया। कमरे में खून से सना तौलिया भी बरामद हुआ। 

विज्ञापन
Jhansi: Couple killed by brutal blows to the head; post-mortem report reveals details
दंपती भुवन देवी व विश्वनाथ की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

सीपरी बाजार के गोविंदपुरी मोहल्ले में मृत मिले विश्वनाथ (70) एवं उनकी पत्नी भुवन देवी (65) के सिर में बेहरमी से वजनी चीज से वार करके उनको मौत के घाट उतारा गया था। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उनकी हत्या की पुष्टि हुई। विश्वनाथ के सिर में तीन और भुवन देवी के सिर में दो गहरे जख्म मिले। उनके जबड़े भी टूट गए थे। इस वजह से उनकी जान गई। गहरे जख्म की वजह से दोनों कुछ देर तक घायल अवस्था में भी पड़े रहे। इसके बाद उनकी मौत हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


गोविंदपुरी इलाके में नहर किनारे स्थित घर से शनिवार देर-रात उनके शव बरामद हुए थे। शव के करीब पांच दिन पुराना हो जाने से मौत की वजह साफ नहीं हो सकी थी। रविवार को डाॅ. राहुल पराशर, डाॅ. शिवपूजन और डाॅ. पंकज मुस्तारिया के पैनल ने दंपती के शव का पोस्टमार्टम किया। करीब छह घंटे चले पोस्टमार्टम के दौरान विश्वनाथ और भुवन देवी के सिर में गहरी चोट के निशान मिले।
विज्ञापन


दोनों के टूटे मिले जबड़े
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक विश्वनाथ के सिर में बाईं भौंह के पास 7 गुणा 2 सेंटीमीटर लंबे घाव समेत माथे के बाईं तरफ एवं बाईं भौंह के ऊपर भी गहरा घाव मिला। वजनी चीज के प्रहार से उनका जबड़ा एवं दांत भी टूटे मिले। उनकी मौत की वजह सिर में आई गहरी चोट बताई गई। सारी चोट मौत से पहले की थीं। चोट लगने के बाद घायल अवस्था में वह पड़े रहे। कुछ देर बाद उनकी मौत हुई। वहीं, भुवन देवी के सिर में दो जख्म मिले। उनकी दाईं भौंह के ऊपर एवं माथे के दाईं तरफ 3 सेंटीमीटर गहरा घाव मिला। उसका भी जबड़ा टूटा था। आशंका जताई जा रही कि दोनों के सिर पर वजनी चीज से प्रहार किया गया। यह उनकी मौत की वजह बना।
विज्ञापन
विज्ञापन



दीवार पर भी मारा सिर
आशंका जताई जा रही कि किसी ने उनका सिर दीवार से भिड़ा दिया। कमरे में खून से सना तौलिया भी बरामद हुआ। यह खून भी दपंती का बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चार-सात दिन पहले मौत की आशंका जताई गई है।

किरायेदार सत्येंद्र को पुलिस ने पकड़ा
दंपती की मौत के बाद से उनके घर में किरायेदार की तरह रह रहा सत्येंद्र फरार हो गया था। बेटे जगपाल ने पुलिस को सत्येंद्र पर शक जताया था। इसके बाद पुलिस ने सत्येंद्र की तलाश के लिए कई टीमें गठित कीं। पुलिस टीमों ने कई घंटे तक सुरागकशी की और सत्येंद्र को किसी तरह खोज निकाला। पुलिस ने सत्येंद्र को हिरासत में लेकर उससे कई घंटे तक पूछताछ की। हालांकि, शुरुआती पूछताछ में पुलिस को सत्येंद्र से कोई अहम जानकारी हाथ नहीं लगी है। पुलिस अब उसकी पृष्ठभूमि और गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।


जांच में जुटी पुलिस
उधर, बेटे जगपाल की तहरीर पर सीपरी बाजार पुलिस ने सत्येंद्र के खिलाफ हत्या के आरोप में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जगपाल ने अपनी तहरीर में बताया कि 29 अगस्त को सत्येंद्र ने उसे पार्टी के लिए फोन करके बुलाया था। जब जगपाल मौके पर पहुंचा और उसने सत्येंद्र को फोन किया, तो सत्येंद्र ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया। जगपाल ने अपनी तहरीर में किरायेदार सत्येंद्र पर ही माता-पिता की हत्या का शक जताया है। पुलिस अब सत्येंद्र से मिली जानकारी और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed