फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Constables surrounded and beat the inspector, there was a dispute during dinner in the hotel

Jhansi: दरोगा को सिपाहियों ने घेरकर पीटा, भोजनालय में खाने के दौरान हुआ था विवाद

Wed, 10 Sep 2025 07:21 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 10 Sep 2025 07:21 AM IST
सार

दरोगा ने अपनी हनक दिखाते हुए पहले खाना परोसने को कहा। इस बात पर सिपाहियों से विवाद हो गया।

विज्ञापन
Jhansi: Constables surrounded and beat the inspector, there was a dispute during dinner in the hotel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवाबाद थाने में तैनात अभिषेक पोरवाल का शनिवार को जेल चौराहे पर भोजन करने के दौरान जेल में तैनात तीन सिपाहियों से विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों सिपाहियों ने दरोगा को घेरकर पीट दिया। दरोगा ने पुलिस बुला ली। पुलिस बल सभी को लेकर नवाबाद थाने पहुंचा। पुलिस अफसर भी पहुंच गए। पुलिसकर्मियों का मामला होने से अफसर घटना को दबाए रहे।
विज्ञापन


जेल चौराहे पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सात सितंबर की रात नौ बजे दरोगा अभिषेक सादे कपड़ों में जेल चौराहा स्थित एक भोजनालय में पहुंचा था। वहां जेल में तैनात तीन सिपाही भी सादे कपड़ों में पहले से मौजूद थे। दरोगा ने अपनी हनक दिखाते हुए पहले खाना परोसने को कहा। इस बात पर सिपाहियों से विवाद हो गया। दरोगा के रौब गांठने की कोशिश करने पर सिपाहियों ने मिलकर उसे पीट दिया। मारपीट होने से वहां हंगामा मच गया। पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट होने की सूचना पर सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम समेत अन्य अफसर भी पहुंच गए।
विज्ञापन


निरीक्षक संतोष अवस्थी का कहना है कि दोनों पक्षों में किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed