फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi cleanliness ranking improved got 17th place in annual cleanliness survey

Swachh Survekshan Awards: झांसी की स्वच्छता रैंकिंग सुधरी, देश में मिला 17वां स्थान, जानें कौन बना नंबर वन

Thu, 17 Jul 2025 03:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो,  झांसी
अमर उजाला ब्यूरो,  झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 17 Jul 2025 03:06 PM IST
सार

केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण की ओर से सूची जारी कर सम्मान दिए जा रहे हैं। इस बार उत्तर प्रदेश के झांसी की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार हुआ है। देश में 17वां स्थान मिला है। 

 

विज्ञापन
Jhansi cleanliness ranking improved got 17th place in annual cleanliness survey
वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम - फोटो : X/@DDNewsHindi

विस्तार

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में झांसी को 17वां स्थान मिला है। जबकि, प्रदेश में छठवीं रैंक मिली है। जबकि, पिछले साल झांसी नगर निगम को देश में 96वीं और उत्तर प्रदेश में 14वीं रैंक मिली थी। 

विज्ञापन


केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए मई 2025 से स्थलीय सर्वे शुरू कराया था। मूल्यांकनकर्ताओं ने कई संकेतकों में स्वच्छता को लेकर किए गए शहरों के कामकाज का अध्ययन किया। इसके बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी। बृहस्पतिवार को रैंकिंग जारी कर दी गई।
विज्ञापन


ऑल इंडिया रैंकिंग में झांसी को 17वीं रैंक हासिल हुई है। प्रदेश स्तर पर झांसी की छठवीं रैंक आई है। सर्वेक्षण के दौरान झांसी को 12500 अंकों में 10159 अंक प्राप्त हुए हैं। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने बताया कि तीन से 10 लाख की श्रेणी में नगर निगम को ये स्थान प्राप्त हुआ है। पिछली बार से रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर के सिर पर फिर सजा स्वच्छता का ताज
वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को लगातार आठवीं बार भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिला है। मध्य प्रदेश का इंदौर लगातार सात बार देश के सबसे स्वच्छ शहर बनने का खिताब हासिल कर चुका है। सुपर लीग में सिर्फ उन्हीं 23 शहरों को शामिल किया गया, जो अब तक हुए सर्वेक्षणों में पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर रहे हैं। 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार दिए
सर्वेक्षण के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित विज्ञान भवन में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) की ओर से आयोजित एक समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान किए। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और अन्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।


हजारों शहरों को कवर किया गया
सरकार के मुताबिक, 'स्वच्छ सर्वेक्षण' मिशन का मकसद बड़े पैमाने पर नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही इससे समाज के सभी वर्गों के बीच कस्बों और शहरों को रहने के लिए बेहतर स्थान बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। नौवें वर्ष में प्रवेश करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण ने स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और सेवा वितरण का मूल्यांकन किया। इसमें 10 मापदंडों और 54 संकेतकों का इस्तेमाल करते हुए 4,500 से अधिक शहरों को कवर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed