फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Check posts to be set up for border surveillance

Jhansi: सीमा पर निगरानी के लिए बनाए जाएंगे चेक पोस्ट, तस्करी रोकने के लिए यूपी-एमपी पुलिस ने बनाई साझी रणनीति

Sat, 04 Jul 2026 12:48 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 04 Jul 2026 12:48 PM IST
सार

ओरछा में आयोजित बैठक में तय हुआ कि दोनों राज्यों की पुलिस नशे के खिलाफ मिलकर काम करने के साथ ही एक दूसरे के साथ खुफिया सूचनाएं भी साझा करेगी।

विज्ञापन
Jhansi: Check posts to be set up for border surveillance
बैठक में यूपी एवं एमपी की पुलिस। - फोटो : विभाग

विस्तार

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पुलिस ने नशे की वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए साझी रणनीति तैयार की है। शुक्रवार को ओरछा (निवाड़ी) में आयोजित अंतर राज्यीय बॉर्डर बैठक में तय हुआ कि दोनों राज्यों की पुलिस नशे के खिलाफ मिलकर काम करने के साथ ही एक दूसरे के साथ खुफिया सूचनाएं भी साझा करेगी। इससे ड्रग माफिया के सिंडिकेट को तोड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


झांसी परिक्षेत्र के आईजी आकाश कुलहरि, सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला, छतरपुर रेंज उपमहानिरीक्षक विजय कुमार खत्री की मौजूदगी में हुई बैठक में अंतर राज्यीय एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी, क्रॉस बॉर्डर नेटवर्क, ड्रग पैडलरों की गतिविधियों, पूर्व में गिरफ्तार और फरार आरोपियों की जानकारी साझा करने, तस्करी में शामिल गिरोहों पर संयुक्त कार्रवाई तथा खुफिया सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान जैसे विषयों पर चर्चा हुई। दोनों राज्यों के सीमावर्ती जिले आपसी समन्वय बढ़ाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध परिवहन और कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार संयुक्त अभियान चलाएंगे। बैठक में एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति, ललितपुर एसपी मो.मुश्ताक समेत एमपी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed