{"_id":"68fd9a1e6c03294b7d0b42dc","slug":"jhansi-chain-snatcher-turns-out-to-be-nephew-of-former-bjp-city-president-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: चेन छीनने वाला निकला भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष का भतीजा, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: चेन छीनने वाला निकला भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष का भतीजा, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा
Sun, 26 Oct 2025 09:18 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 26 Oct 2025 09:18 AM IST
सार
सीपरी बाजार पुलिस ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन खींचने वाले बदमाश को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा का भतीजा निकला।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीपरी बाजार पुलिस ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन खींचने वाले बदमाश को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा का भतीजा निकला। करीब तीन किलोमीटर तक एक-एक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस को आरोपी के बारे में पता चला। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपी युवक से सोने की चेन बरामद की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
आवास विकास कॉलोनी निवासी संजय कुमार पांडेय की पत्नी निशी पांडेय 21 अक्तूबर को पैदल नंदनपुरा की ओर जा रही थीं। तात्या टोपे पार्क के पास स्कूटी पर सवार नकाबपोश युवक उनके गले से सोने की चेन खींचकर निकल भागा। सीपरी पुलिस हरकत में आई। तुरंत आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। पुलिस को हींगन कटरा निवासी दीपांशु मिश्रा के बारे में पता चला। शनिवार को रॉयल सिटी गेट नंबर दो के पास उसके मौजूद होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आरोपी को घेरकर पकड़ लिया।