{"_id":"693532f47cbf078cbc0cce82","slug":"jhansi-cctv-footage-surfaces-in-priests-murder-case-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पुजारी की हत्या मामले में सीसीटीवी फुटेज आया सामने, लोहे के माइक स्टैंड से किए गए थे कई वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पुजारी की हत्या मामले में सीसीटीवी फुटेज आया सामने, लोहे के माइक स्टैंड से किए गए थे कई वार
Sun, 07 Dec 2025 01:30 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:30 PM IST
सार
पुजारी विशाल की हालत नाजुक होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज से ग्वालियर भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हत्या के पीछे की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बरुआसागर के प्रसिद्ध मनसिल माता मंदिर के पुजारी विशाल कुशवाहा (22) की मौत के बाद घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। करीब 23 सेकेंड लंबे सीसीटीवी फुटेज में हत्यारोपी पुजारी को लोहे के माइक स्टैंड से बेरहमी से मारता हुआ दिखाई पड़ रहा है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश में जुट गई है। दोनों के बीच के आपसी विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है।
निगौना खैरा गांव निवासी विशाल पिछले करीब डेढ़ साल से मनसिल माता मंदिर में पुजारी था। विशाल के परिजनों का कहना है कि मंदिर के बाहर दुकान लगाने वाले बालाराम उर्फ बाला से उसका कुछ समय से विवाद चल रहा था। इस वजह से बाला पुजारी से रंजिश रखता था। दो दिसंबर रात करीब आठ बजे विशाल पूजा की तैयारी कर रहा था, तभी बाला अपने जीजा सलिल के साथ मंदिर में आया। विशाल को आवाज देकर बाहर बुलाया। विशाल के आते ही उनके बीच गाली गलौज होने लगी। आरोपियों ने विशाल को पहले बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसका गला घोंटकर वहां से भाग निकले।
दोबारा आकर फिर किया हमला
शोर-शराबा सुनकर लोग पहुंच गए। उसके कुछ देर बाद बाला दोबारा आ गया। जब तब लोग कुछ समझ पाते उसने पास में रखे माइक स्टैंड को उठाकर पुजारी के सिर में दनादन कई वार कर डाले। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। विशाल को अचेत हाल में लेकर लोग मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां उसकी हालत नाजुक होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया था। शनिवार को विशाल ने ग्वालियर में दम तोड़ दिया। उधर, विशाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। विशाल की शादी नहीं हुई थी। धार्मिक वृत्ति का होने के नाते वह मंदिर में ही रहता था।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बालाराम उर्फ बाला एवं उसके जीजा सलिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।
वारदात का सीसीटीवी फुटेज...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन