{"_id":"6ac55e5de2a99ccf80015df1","slug":"woman-dies-after-giving-birth-to-a-daughter-dispute-over-last-rites-jhansi-news-c-11-jhs1019-892408-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बेटी को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत, अंतिम संस्कार को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बेटी को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत, अंतिम संस्कार को लेकर विवाद
विज्ञापन
झांसी। बेटी के जन्म के कुछ घंटे बाद ही प्रसूता की मौत हो गई। करीब एक साल पहले उसने इंस्टाग्राम से हुई पहचान के बाद वह युवक के साथ आकर यहां रहने लगी थी। दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली। विवाहिता पहले से दो बच्चों की मां थी। उसकी मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। शव को अपने साथ ले जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा हालांकि परिजनों की दखल के बाद शव उसके पति को सौंप दिया गया।
मोंठ के वेद नगर मोहल्ला निवासी रश्मि वर्मा (30) की शादी करीब आठ साल पहले जालौन के धनौरा गांव निवासी देवेंद्र से हुई थी। दंपती को एक बेटी प्रियांशी (9) और बेटा दिव्यांशु (6) है। करीब दो साल पहले देवेंद्र की बीमारी से मौत हो गई। उसके बाद रश्मि अकेली हो गई। परिजनों ने बताया पिछले साल रश्मि की पृथ्वीपुर निवासी आनंद सोनी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई। दोनों चैटिंग करने लगे। कुछ समय में दोनों को दूसरे से प्यार हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं हुए। रश्मि आनंद के साथ चली गई। मंदिर में शादी करके दोनों हैदराबाद चले गए। वहां रश्मि गर्भवती हो गई। 9वां माह होने पर वह उसे लेकर झांसी आ गया। तबीयत खराब होने पर रश्मि को पृथ्वीपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर 2 अक्तूबर को झांसी मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां 3 अक्तूबर को बच्ची को जन्म दिया लेकिन रश्मि की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने उसे लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर मेडिकल अस्पताल लौट आए। मोंठ से मायके के लोग भी आ गए। शव के अंतिम संस्कार को लेकर मायके पक्ष और ससुरालजनों में विवाद शुरू हो गया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक रिश्तेदारों के समझाने पर शव पति को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर गांव रवाना हो गए।