फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP candidate's wife also files nomination; 19 contenders in the fray.

Jhansi News: सपा प्रत्याशी की पत्नी ने भी भरा पर्चा, 19 दावेदार मैदान में

Wed, 07 Oct 2026 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
SP candidate's wife also files nomination; 19 contenders in the fray.
मुक्ताकाशी मंच पर स्नातक एमएलसी चुनाव की नामांकन सभा को
झांसी। स्नातक एमएलसी चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन सियासी हलचल तेज हो गई। मंगलवार को नौ और प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इसके साथ ही चुनाव मैदान में प्रत्याशियों की संख्या 19 हो गई। सबसे ज्यादा चर्चा सपा प्रत्याशी और मौजूदा एमएलसी मान सिंह यादव की पत्नी प्रभा यादव के नामांकन की रही। वहीं, भाजपा ने सात मंत्रियों की मौजूदगी में मुक्ताकाशी मंच से नामांकन जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुक्ताकाशी मंच पर नामांकन जुलूस से पहले आयोजित सभा में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच है। एक ओर ऐसी विचारधारा है, जो देश और प्रदेश को खंड-खंड करना चाहती है, जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास की सोच के साथ काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने दुनिया के नक्शे पर भारत को मजबूत स्थिति में खड़ा करने का काम किया है।
विज्ञापन

मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। नोएडा की तर्ज पर बीडा का गठन किया जा रहा है, जिससे बुंदेलखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भाजपा और पिछली सरकारों के कामकाज में अंतर बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में चिप से शिप तक काम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में लूट, छिनैती, जमीनों पर कब्जे, महिलाओं पर अत्याचार और दंगे होते थे। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बना है और निवेशक यूपी में निवेश के लिए आ रहे हैं। मंत्रियों ने भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को भारी मतों से जिताने की अपील की। इसके बाद अशोक राठौर समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर आयुक्त कार्यालय पहुंचे और दूसरे सेट में नामांकन दाखिल किया।
सभा के दौरान सांसद अनुराग शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अजीत पाल, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, मेयर बिहारी लाल आर्य, विधायक जवाहर राजपूत, विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह पारीछा, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत, सीए दुष्यंत चतुर्वेदी, अमित साहू, हेमंत परिहार आदि मौजूद रहे।

पत्नी के नामांकन पर बोले- उनकी इच्छा थी
सपा प्रत्याशी मान सिंह यादव की पत्नी प्रभा यादव ने नामांकन दाखिल कर राजनीतिक हलकों में चर्चा बढ़ा दी। प्रभा यादव शिक्षिका हैं। मान सिंह यादव ने कहा कि उनकी पत्नी की चुनाव लड़ने की इच्छा थी, इसलिए उन्होंने नामांकन किया है। उन्होंने भाजपा पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी दल ने उनके नाम से मिलता-जुलता एक निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में उतारा है।

दो महिलाएं भी मैदान में
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में दो महिला प्रत्याशी भी हैं। मंगलवार को दोपहर तीन बजे नामांकन की समयसीमा समाप्त हो गई। अंतिम दिन सपा प्रत्याशी मान सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर, धनंजय कुमार, शैलेश सिंह, शिवशंकर पटेल, दीपक कुमार द्विवेदी, केशवकांत शर्मा, प्रभा यादव, रमेश चंद्र दुबे, विष्णु कुमार, सारिका, राहुल कनकने, प्रीतम कुमार, राज कुमार, रमेश चंद्र कुशवाहा, आलोक दुबे, शैलेंद्र कुमार, मान सिंह और देवेश कुमार सिंह समेत नौ प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए।


किला रोड पर लगा जाम, स्कूल बस फंसी
भाजपा प्रत्याशी के नामांकन जुलूस से पहले मुक्ताकाशी मंच पर कई जिलों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे। इससे किला रोड पर वाहनों की कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई। जाम में स्कूल बस भी काफी देर तक फंसी रही। कई वाहन चालकों को रास्ता बदलकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed