{"_id":"6ac5fddfcb5023bad8030c4d","slug":"jhansi-elderly-man-dies-under-suspicious-circumstances-after-going-out-to-get-medicine-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: दवा लेने निकले बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, पारीछा पीपा पुल के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: दवा लेने निकले बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, पारीछा पीपा पुल के पास मिला शव
Wed, 07 Oct 2026 01:39 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:39 PM IST
सार
बुजुर्ग के मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। बड़ागांव पुलिस के साथ एएसपी सिमरन सिंह भी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल की जानकारी ली।
विज्ञापन
दवा लेने निकले बुजुर्ग की मौत।
- फोटो : istock
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बराठा निवासी मंसाराम राजपूत (74) का शव मंगलवार देर शाम पारीछा पीपा पुल के पास मिला। वह दोपहर दवा लेने के लिए घर से निकले थे। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
मंगलवार शाम पीपा पुल के पास बुजुर्ग का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। थाना प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी सिमरन सिंह भी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग की मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।