फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Case filed against secretary for embezzlement of 233 bags of fertilizer

झांसी: खाद की 233 बोरी के गबन में सचिव के खिलाफ मुकदमा, किसानों की शिकायत के बाद हुई जांच में सामने आई गड़बड़ी

Wed, 29 Oct 2025 02:30 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 29 Oct 2025 02:30 PM IST
सार

शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम नायब तहसीलदार ने अमित कुमार मुद्गल को जांच के लिए भेजा। जांच के दौरान कई बोरियों का ब्योरा नहीं मिल सका। समिति स्टाफ भी इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
 

विज्ञापन
Jhansi: Case filed against secretary for embezzlement of 233 bags of fertilizer
खाद - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

खाद की 233 बोरियों के गबन के आरोप में बी पैक्स मऊरानीपुर समिति के सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। किसानों की शिकायत के बाद हुई जांच में गड़बड़ी सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


सहकारी समिति पर सोमवार को 500 बोरी खाद वितरण के लिए आई थी। रोस्टर के अनुसार ग्राम बड़ागांव व रौनी के किसानों को खाद दी जानी थी। सूची के अनुसार किसानों को खाद दी जा रही थी, लेकिन शाम को सूची के अतिरिक्त किसानों को खाद दी गई। यह शिकायत किसानों ने उपजिलाधिकारी से की। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम नायब तहसीलदार ने अमित कुमार मुद्गल को जांच के लिए भेजा। जांच के दौरान कई बोरियों का ब्योरा नहीं मिल सका। समिति स्टाफ भी इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन


इस पर नायब तहसीलदार ने रात 8 बजे सहकारी समिति पर ताला लगा दिया और दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। साथ ही इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी गई। जिलाधिकारी के आदेश पर अपर जिला सहकारी अधिकारी अखिलेश कुमार, एडीओ कोऑपरेटिव कौशलेंद्र सिंह चौहान व नायब तहसीलदार अमित कुमार मुद्गल सहकारी समिति जांच करने पहुंचे। यहां पर स्टॉक को देखा गया। यहां वितरित बोरियों और उपलब्ध स्टॉक की मिलान की गई। खासी संख्या में खाद की बोरियों का ब्योरा नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अपर जिला सहकारी अधिकारी अखिलेश कुमार ने मऊरानीपुर थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मऊरानीपुर थाना पुलिस ने बी पैक्स समिति के सचिव राजीव चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन पर डीएपी की 233 बोरियों को खुर्द-बुर्द कर 13,15,187 रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed